फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   5% students passed the first stage of the Super-100 exam

Fatehabad News: सुपर-100 की परीक्षा के पहले चरण में 5% विद्यार्थी हुए पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
5% students passed the first stage of the Super-100 exam
फतेहाबाद में परीक्षा देते हुए विद्यार्थी स्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 योजना में प्रवेश के लिए ली गई पहली चरण की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिले के पांच फीसदी विद्यार्थी ही पहले चरण की परीक्षा पास कर पाए हैं। अब इन विद्यार्थियों की कुरुक्षेत्र में दूसरे लेवल की परीक्षा होगी। चयनित विद्यार्थी को शिक्षा विभाग दो साल तक नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग देगा।
विज्ञापन


योजना के तहत जिले से प्रवेश के लिए 1633 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 593 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में 2226 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। सोमवार को जारी हुए परिणाम के अनुसार 95 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 56 लड़कियां और 39 लड़के शामिल हैं। श्रेणी की अगर बात की जाए तो 37 सामान्य, 23 बीसीए, 5 बीसीबी और 30 एससी वर्ग के विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


-

चयनित को दो साल तक मिलती है कोचिंग

शिक्षा विभाग की तरफ से जिले में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए मिशन बुनियाद योजना शुरू की हुई है। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इसके अलावा सुपर-100 योजना के तहत कक्षा दसवीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परीक्षा लेता है। योजना के तहत विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। चयनित को कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के पढ़ाई के साथ-साथ नीट और जेईई की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



जिले में सुपर-100 योजना के तहत प्रवेश के लिए परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिले में 95 विद्यार्थियों ने ये परीक्षा पास की है। अब इन विद्यार्थियों की दूसरे चरण की परीक्षा होगी।

-मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed