फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   5 public problems were heard in the solution camp

Fatehabad News: समाधान शिविर में सुनीं 5 जनसमस्याएं

Mon, 19 May 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
5 public problems were heard in the solution camp
टोहाना। उपमंडल स्तर पर लघु सचिवालय के प्रथम तल पर कमरा नंबर 22 में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। इसके तहत एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने सोमवार को जनसुनवाई की। इसमें परिवार पहचान पत्र से संबंधित तीन, शहरी निकाय विभाग और विकास एवं पंचायत से संबंधित एक-एक शिकायत मिली। उन्होंने सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम हुड्डा ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नागरिकों की समस्याओं के समाधान को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। जनसमस्याओं के तत्परता से समाधान के लिए ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें इन समाधान शिविरों के माध्यम से निवारण करवाएं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र हो। ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सरकार के निर्देशानुसार पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस दौरान विभिन्न के विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed