{"_id":"5f4800a78ebc3e4ad7124632","slug":"44-more-corona-positive-in-the-district-fatehabad-news-rtk570771412","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व नप प्रधान का बेटा, डीएसपी का कुक, महिला महाविद्यालय के छह स्टाफ सदस्य समेत 44 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व नप प्रधान का बेटा, डीएसपी का कुक, महिला महाविद्यालय के छह स्टाफ सदस्य समेत 44 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में कोरोना मरीजों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। वीरवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 800 पार हो गया है। कोरोना सैंपल रिपोर्ट में डीएसपी का कुक, पूर्व नप प्रधान विरेंद्र नारंग का बेटा, भोड़िया खेड़ा के महिला महाविद्यालय में छह संक्रमित समेत 44 केस पाए गए हैं। इसके बाद जिला में कोरोना मरीजों की संख्या 826 हो गई है। वीरवार को 15 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 561 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा 257 मरीज एक्टिव हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में डीएसपी का कुक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कुक के मुताबिक बुखार होने पर वह 10 दिन पहले छुट्टी पर चला गया था, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर सैंपल करवाया गया। जांच के दौरान रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके अलावा तीन केस भूना से हैं। इनमें पुरानी धर्मशाला क्षेत्र निवासी 66 वर्र्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव मिला है, जबकि भूना के एक जिम, जहां पहले भी केस मिल चुका है, वहां जाने वाले दो युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 22 वर्र्षीय टोहाना रोड का रहने वाला है तो वहीं 15 वर्षीय युवक भगत सिंह मार्केट क्षेत्र का है। जाखल में किराये के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति जो कि पहले संक्रमित पाया गया था, उसकी पत्नी, दो बेटे व बेटी भी पॉजिटिव मिले हैं। जाखल में ही बस स्टैंड क्षेत्र की 13 वर्षीय बालिका भी संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा दोपहर बाद लैब से आई रिपोर्ट के मुताबिक भोड़िया खेड़ा में 36, 37,39 व 40 और 54 वर्षीय महिलाएं संक्रमित मिली हैं।
भोड़िया खेड़ा के महाविद्यालय में मिले छह स्टाफ संक्रमित
भोडिय़ा खेड़ा कॉलेज में छह स्टाफ सदस्य संक्रमित मिले है। मंगलवार को दो स्टाफ सदस्य संक्रमित पाए गए थे। कॉलेज की लापरवाही सामने आई है, संक्रमित केस मिलने के बावजूद छात्राओं को बुलाया गया। अब स्वास्थ्य विभाग पिछले 10 दिन में कॉलेज आने वाली छात्राओं के सैंपल लेगतात। इसके अलावा हंस कॉलोनी की एक महिला संक्रमित पाई गई है। भट्टूकलां में 60 वर्षीय बुजुर्ग, गांव सुलीखेड़ा में 21 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, टोहाना में निजी अस्पताल से 29 वर्षीय युवती, जाखल रेलवे स्टेशन के पास निवासी 28 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय हिंदवाला निवासी युवक, टोहाना के वार्ड नंबर सात निवाी 28 वर्षीय युवक, गांव धोलू निवासी 28 वर्षीय युवक, टोहाना के आजाद नगर निवासी 33 वर्षीय युवक, गांव इंदाछुई निवासी 26 वर्षीय युवक, गांव पिरथला निवासी 24 वर्षीय युवक, टोहाना के भाटिय नगर निवासी 27 वर्षीय युवक, टोहाना के फतेहपुरी निवासी 34 वर्षीय युवक, टोहाना के कृष्णा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, टोहाना के प्रभाकर कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय युवक, भाटिया नगर टोहाना निवासी 32 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
पूर्व नप प्रधान का बेटा और ठाकर बस्ती में पूरा परिवार संक्रमित
नगर परिषद के पूर्व प्रधान विरेंद्र नारंग का बेटा संक्रमित मिला है। जो कि चंडीगढ़ से लौटा था। ठाकर बस्ती में पंचकूला से आया परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। भीमां बस्ती में सांई मंदिर वाली गली में पंचकूला से आया युवक संक्रमित मिला है।