फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   44 lakhs were received from the auction of 12 dilapidated buses, new ones did not come in return

Fatehabad News: 12 जर्जर बसों की नीलामी से 44 लाख मिले, बदले में नहीं आई नई

Sun, 23 Feb 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
44 lakhs were received from the auction of 12 dilapidated buses, new ones did not come in return
फतेहाबाद के पुराने बस अड्डें में खड़ी रोडवेज की कंडम बसे।
फतेहाबाद। रोडवेज डिपो में करीब 55 जर्जर वाहन खड़े हैं, जिसमें 48 बसें हैं। रोडवेज ने इन 48 बसों में 12 की नीलामी करवा दी है। इससे डिपो को कुल 44 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं पुराने बस अड्डे में कुछ जगह खाली हुई।
विज्ञापन

बसों की नीलामी के लिए पिछले दिनों रोडवेज की ओर से एमएसटीसी पर पंजीकृत कर बोली लगाई गई थी, जिसमें जर्जर वाहनों को बेचा गया है। रोडवेज में अब भी 30 जर्जर बसें ऐसी हैं जिन पर कोर्ट केस है। ऐसे में इनको कोर्ट केस पूरा होने से पहले नहीं बेचा जा सकता है। वहीं बची 6 जर्जर बसें अगली बोली में बिकने के संभावना हैं। दूसरी तरफ दो साल से रोडवेज में नई बसें नहीं आई है। जिले की 11 लाख की आबादी के लिए करीब 170 बसें हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज की ओर से 7 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुकी या फिर 10 वर्ष पुरानी बस को 2015 में जर्जर घोषित किया गया था। इन बसों को पिछले 10 साल से पुराने बस अड्डे में खड़ा किया गया है। अब नीलामी के बाद पुराने बस अड्डे में खाली जगह होने से बसों को खड़ी करने में आसानी होगी। वहीं, यूनियन व कर्मचारी भी लंबे समय से इन बसों की नीलामी की मांग कर रहे थे, क्योंकि इन जर्जर बसों को इधर-उधर करने में भी परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो में खड़ी बसों के लिए ऑनलाइन बोली लगाई गई थी, जिनमें से 12 खरीद ली गई हैं। वहीं 30 बसों पर कोर्ट केस होने के चलते इनकी नीलामी नहीं करवाई गई।

सुमित कुमार, स्टोर परचेज ऑफिसर, हरियाणा रोडवेज, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed