फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अनाथालय से फरार हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, आज दर्ज करवाए जांएगे मैजिस्ट्रेट के समक्ष बयान

अनाथालय से फरार हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, आज दर्ज करवाए जांएगे मैजिस्ट्रेट के समक्ष बयान

Sun, 25 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अनाथालय से फरार हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, आज दर्ज करवाए जांएगे मैजिस्ट्रेट के समक्ष बयान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के नवजीवन अनाथालय से शुक्रवार को फरार हुए 12 वर्षीय बच्चे को शहर थाना पुलिस ने शनिवार को गांव धांगड़ से बरामद कर लिया। बच्चे की पहचान हरीश पुत्र हरिसिंह निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। बच्चे के पिता से भी पुलिस ने संपर्क कर लिया है। रविवार को हरीश के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए जाएंगे तथा उसके बाद उसे उसके पिता को सौंपा जाएगा।

मालूम हो कि शुक्रवार को सुबह क्राइम ब्रांच की टीम को गांव धांगड़ में लावारिस हालत में मिले उक्त बच्चे को सीडब्लयूसी में बयान दर्ज कर शहर के नवजीवन अनाथालय में छोड़ा था, जहां से बच्चा चकमा देकर फरार हो गया था। शहर थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि बच्चे को गांव धांगड़ के पास से बरामद किया गया है तथा सीडब्लयूसी के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे ने पूछताछ में बताया कि उसे उसकी मां की याद आ रही थी, इसलिए वह अनाथालय से भाग गया। उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता से संपर्क हो गया है, वे उसे लेने के लिए आ रहे हैं। फिलहाल बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद एक बार फिर से नवजीवन अनाथालय में रखा गया है। उसकी सेफ्टी के पूरे इंतजाम किए गए हैं। रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने बच्चे के बयान दर्ज करवाने उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed