फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जीरो ओवर टाइम : चंडीगढ़ की सुबह 4:40 वाली बस रद्द, फतेहाबाद-बुढ़लाडा सर्विस भी समाप्त

जीरो ओवर टाइम : चंडीगढ़ की सुबह 4:40 वाली बस रद्द, फतेहाबाद-बुढ़लाडा सर्विस भी समाप्त

Fri, 23 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जीरो ओवर टाइम : चंडीगढ़ की सुबह 4:40 वाली बस रद्द, फतेहाबाद-बुढ़लाडा सर्विस भी समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। रोडवेज में ओवरटाइम को जीरो करने के नकारात्मक प्रभाव सामने आने लगे हैं। अभी तक जिला रोडवेज ने केवल 50 ही नई रोटेशनों का लागू किया है। नए सिस्टम के हिसाब में सुबह 4:40 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस को बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाली जो बसें पहले सिरसा जाकर फिर दिल्ली व चंडीगढ़ जाती थी उनके सिरसा के फेरे भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं फतेहाबाद से रतिया होते हुए बुढ़लाडा जाने वाली बस को भी बंद कर दिया गया है। जीरो ओवरटाइम करने के लिए विभाग द्वारा जो रोटेशन बनाई है उसके हिसाब से फतेहाबाद के 125 रूट बनते हैं लेकिन विभाग के पास बसें है मात्र 117, उनमें से भी 6 बसें किसी ना किसी कारण से खराब या अन्य कार्यों में बिजी रहती हैं। ऐसे में आने वाले समय में आमजन व विभाग को परेशानी आना तय है।
उधर विभाग द्वारा दफ्तरों से बसों में लगाए गए कर्मचारियों के ज्वाइन ना करते के कारण भी परेशानी आ रही है। अधिकारियों ने विभाग के आदेशों की पालना करते हुए 101 कर्मचारियों की ड्यूटी दफ्तरों से बसों मे लगाई थी लेकिन अभी तक उनमें से 50 कर्मचारियों ने भी ड्यूटी नहीं संभाली है। ऐसे में अधिकारियों के लिए जीरो ओवरटाइम लागू करने में भारी समस्या आ रही है। सिरसा रूट कम होने से अब दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बसें फतेहाबाद से ही चलेंगी और फतेहाबाद आकर ही रुकेंगी।
विज्ञापन

लंबे रूट की बसें भी होंगी प्रभावित
नए रोटेशन के लागू होने से पहले फतेहाबाद से सालासर होते हुए जो बस जयपुर जाती थी, वह बस वापिस आते समय फतेहाबाद होते हुए सिरसा जाकर रूकती थी लेकिन अब वह सिरसा की बजाए फतेहाबाद ही रुकेगी। ऐसे ही फतेहाबाद से रावला जाने वाली बस पहले हिसार जाकर फिर रावला के लिए जाती थी वह भी अब हिसार नहीं जाएगी। ऐसे ही चंडीगढ़ जाने वाली बस भी केवल फतेहाबाद आकर ही रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा के दो चक्कर लगाकर 12 बजे दिल्ली जाने वाली बसों के सिरसा के फेरे कटे
जो बसें पहले फतेहाबाद से दिल्ली जाने से पहले दो चक्कर सिरसा के लगाती थी तथा बाद में 12 बजे दिल्ली जाती थी उनके सिरसा के फेरे बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में यह फेरे बंद होने से रोडवेज को जहां राजस्व का नुकसान होगा वहीं इन बसों के चालकों के ओवर टाइम के बदले अवकाश पर जाने से दिक्कत भी आएगी।
आदमपुर व उकलाना की एक-एक नाइट सर्विस भी रद्द
जीरो ओवर टाइम करने के लिए विभाग द्वारा बनाए गए नए सिस्टम में आदमपुर व उकलाना से एक-एक नाइट सेवा बंद कर दी गई है। जहां आदमपुर में पहले चार बसें रुकती थी वहां अब तीन रुकेगी तथा उकलाना में भी 4 की जगह अब तीन बसें ही रात को रुकेंगी। नए सिस्टम के लागू होने के कारण जिले में दूसरे जिलों से बसें कम आ रही है जिस कारण बस स्टैंड में शुक्रवार को हिसार व दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी तथा काफी देर से बस नहीं आ रही थी तो विभाग के अधिकारियों ने गोरखपुर जाने वाली बस में कम सवारी होने का कहकर रूट रद्द कर दिया और वह बस हिसार रूट पर भेज दी।
फेरे घटने से नागपुर की छात्राओं को नहीं मिली बस
ओवर टाइम जीरो करने के लिए विभाग द्वार जारी किए गए नए रोटेशन के कारण कई लोकल रूटों के फेरे कम हो गए है। ऐसे ही शुक्रवार को नागपुर को जाने वाली बस जब समय पर नहीं चली तो गांव की छात्राएं शिकायत लेकर ड्यूटी विभाग में जब पता करने के लिए पहुंची और कहा कि नागपुर वाली बस क्यों नहीं जा रही तो वहां मौजूद अधिकारी के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था और छात्राओं को यह कहाकर लौटा दिया कि थोड़ी ही देर में चलने वाली है।
इन रूटों पर ओवर टाइम जीरो करने में कामयाब रहा विभाग
ओवरटाईम जीरो करने के लिए विभाग के अधिकारी लगातार लगे हुए हैं लेकिन अभी तक केवल तीन ही रूटों पर ओवरटाईम कम कर पाए है। जिन रूटों पर ओवरटाइम कम हुआ है उन्हें भूना से उकलाना, फतेहाबाद से हांसपुर व फतेहाबाद से अजीत नगर शामिल है।

वर्जन
विभाग के आदेशों की पालना करते हुए ओवर टाइम को शून्य करना हमारी प्राथमिकता है। इसी कड़ी में हम अब तक 125 घंटे ओवर टाइम कम करने में कामयाब भी हुए है। उम्मीद है जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
कुलदीप जांगड़ा, टीएम रोडवेज फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed