{"_id":"5ba7dda4867a557ec7518686","slug":"41537727908-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज करने वाली युवती का परिजनों ने किया अपहरण, पुलिस ने किया मायके से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज करने वाली युवती का परिजनों ने किया अपहरण, पुलिस ने किया मायके से बरामद
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। परिवार की मर्जी के बिना लव मैरिज करने वाली युवती का शनिवार देर शाम उसके बाप व चाचा ने ही कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। आरोपी बोलेरो गाड़ी मेें सवार होकर आए और गांव धांगड़ में युवती को उसके पति के घर से उठाकर ले गए। सदर थाना पुलिस ने युवती के पति राजपाल के बयान के आधार पर उसके पिता गांव कुम्हारियां निवासी भारत सिंह, चाचा रिसाल सिंह व सात अन्य लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवती को उसके मायके से बरामद करके कोर्ट में पेश किया। जहां से युवती को नारी निकेतन करनाल में भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त युवती ने बीते 5 सितंबर को अपने परिवारजनों की मर्जी के खिलाफ गांव धांगड़ निवासी राजपाल से हिसार के आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज कर ली थी। इसी बात को लेकर युवती का पिता व पूरा परिवार नाराज था और कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी व पंचायतें भी हो चुकी थी। इन्हीं बातों से खफा युवती के पिता व चाचा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर शनिवार देर शाम युवती को गांव धांगड़ से अगवा कर अपने घर ले गए। इसी दौरान युवती के पति राजपाल ने महिला हेल्पलाइन 1091 पर फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राजपाल का बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। इस पूरे मामले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी बोलेरो गाड़ी में आते हैं और युवती का अपहरण कर अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी सतर्क हो गई और युवती को उसके मायके से बरामद कर लिया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसके 164 के तहत ब्यान हुए। इसके बाद युवती को अदालत ने नारी निकेतन में भेजने के आदेश दे दिए।
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि शनिवार देर शाम युवती का अपहरण होने की सूचना मिली थी। युवती के पति के बयान के आधार पर उसके बाप, चाचा व सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया गया है। आज युवती के 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए जहां से उसे नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए गए हैं।