{"_id":"5b2409b84f1c1bf36e8b81e4","slug":"41529088440-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबन के विरोध में बिजली कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य बिजली वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को 33 केवी सब स्टेशन में गेट मीटिंग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता अर्ध शहरी एवं सब युनिट प्रधान सुभाष जाखड़ ने की जबकि संचालन देवेन्द्र जाखड़ ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए युनिट प्रधान फकीर चंद सैनी ने कहा कि उपमंडल अधिकारी संजय सांगवान ने कर्मचारियों को निलंबित करके गलत कार्य किया है। इसे किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारी अपने गुनाहों को छिपाने के लिए कर्मचारियों को सीधा निशाना बनाते हैं और कर्मचारियों का निलंबन करते हैं। कर्मचारी नेता कृष्ण कुमार बिश्रोई ने कहा कि अगर समय रहते निलंबन को रद्द नहीं किया गया तो बिजली कर्मचारियों का आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेगा। इस दौरान होने वाली किसी भी अशांति का जिम्मेवार निगम मैनेजमेंट होगा। गेट मीटिंग को सिटी प्रधान बहादुर सिंह, प्रेम कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान भादर सिंह, रोशनलाल, गुरप्रीत सिंह, विनय कुमार, हनुमान प्रसाद, नरेश कुमार रंगा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युनिट के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।