{"_id":"5aba882d4f1c1ba8768b7b48","slug":"41522173997-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने कुचला 3 वर्षीय बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने कुचला 3 वर्षीय बच्चा, मौत
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल के बच्चे को डंपर ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
गांव कन्हड़ी के पास स्थित मोदी ईंट भट्ठा के एक मजदूर के 3 वर्षीय बच्चे को डंपर ने कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके बच्चे का टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईंट भट्ठे पर काम करने वाले झारखंड के लोहरदगा तहसील के गांव हेंदलासों निवासी मुस्ताक अली का 3 साल का बेटा असलम है। बताया गया है कि सोमवार देर शाम को असलम अपनी झोपड़ी के बाहर खेल रहा था और खेलता हुआ सड़क पर आ गया। इसी दौरान एक डंपर चालक उसे कुचलता हुआ निकल गया। बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें आई और परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, मगर बच्चा दम तोड़ चुका था। मामले की सूचना पाकर टोहाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रोड साइड दुर्घटना में लगभग तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव बच्चों को सौंप दिया है। इस मामले में डंपर चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी गई है।