फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लि पार्षद बीबो इंदौरा पारिवारिक विवाद में घायल

लि पार्षद बीबो इंदौरा पारिवारिक विवाद में घायल

Thu, 01 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लि पार्षद बीबो इंदौरा पारिवारिक विवाद में घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
जिला पार्षद बीबो इंदौरा अपने एक पारिवारिक झगड़े में बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे घायल अवस्था में रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बीबो इंदौरा की शिकायत पर उसकी बहन पाल कौर, बहन के बेटे गुरप्यार व सिमरन प्रीत, राज कुमार व भोला सिंह के विरुद्ध रास्ता रोकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं बीबो इंदौरा की बहन पाल कौर ने अपनी बहन बीबो इंदौरा पर जान से मारने की धमकी देने व उनके सहयोगी संजय बिश्नोई पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध जान से मारने की धमकी व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कांग्रेस महिला सैल की प्रदेश महासचिव बीबो इंदौरा से बात की गई तो उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन व भाई तथा उसके परिवार के अन्य लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं और पैसे की डिमांड करते हैं। मना करने पर वह दो बार पहले भी हमला कर चुकी है। मंगलवार शाम को जब वह बस स्टेंड पर खड़ी थी तो उसकी बहन पाल कौर, उसका बेटा गुरप्यार व सिमरन प्रीत, राज कुमार व भोला सिंह ने मिलकर उस पर डंडों से हमला बोल दिया। बीबो ने बताया कि उसने हाल ही में पित्त की थैली का आपरेशन करवाया था व उन्होंने उसके उक्त जख्मों पर ही वार किए हैं। बीबो का आरोप है कि उसकी बहन झगड़ालु किस्म की है और किसी न किसी पर झुठा मुकदमा दर्ज करवाती रहती है।
विज्ञापन

उस पर अनेक मामले भी चल रहे है। वहीं बीबो के सहयोगी संजय बिश्नोई का कहना है कि वह न तो घटनास्थल पर थे और न ही उन्होंने पाल कौर के साथ कोई गाली-गलौच की। उन पर झूठा मुकदमा बनाया गया है। वही इस बारे में पाल कौर व अन्य उसके परिजनों जिन पर मामला दर्ज हुआ है, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया और कहा कि बीबो इन्दौरा व संजय लालवास ने उनके साथ गाली गलौच व मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed