{"_id":"5a2437d84f1c1b4e718b708f","slug":"41512323032-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में सुधरी पुलिस की रात्रि गश्त, शहर में लगातार घूमते दिखी पीसीआर और बाइक राइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में सुधरी पुलिस की रात्रि गश्त, शहर में लगातार घूमते दिखी पीसीआर और बाइक राइडर
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शहर के अंदर पुलिस गश्त वापस ट्रैक पर लौट रही है। शनिवार रात 'अमर उजाला’ने एक बार फिर शहर पुलिस की रात्रि गश्त का जायजा लिया। हालात 15 दिन पहले लिए गए निरीक्षण से बिल्कुल उलट थे। हालांकि कई जगह अभी भी पुलिस गश्त में कमी दिखी, लेकिन ज्यादातर शहर पुलिस अपने काम में चौकस नजर आई। 'अमर उजाला’ द्वारा 17 नवंबर के अंक में लेट नाइट ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी, जिसमें शहर के एक भी मुख्य बाजार व सड़क पर पुलिस गश्त जीरो थी। लेकिन शनिवार देर रात 12 बजे से लेकर सवा दो बजे तक किए गए दोबारा निरीक्षण में हालात काफी बेहतर लगे।
सड़क पर दिखी दो पीसीआर, तीन बाइक राइडर भी दिखे रात्रि गश्त पर
शनिवार देर रात बारह बजे से लेकर रात्रि सवा दो बजे तक निरीक्षण के दौरान शहर पुलिस के कई कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। इस दौरान शहर पुलिस की दो पीसीआर भट्टू रोड, शहर के अंदर से गुजर रहे नेशनल हाईवे, शिवालय मार्किट, मॉडल टाउन, अग्रवाल कॉलोनी, शिवनगर में गश्त करती दिखीं। इसके अलावा तीन बाइक राइडर्स भी शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त करते दिखे। प्रत्येक बाइक पर दो पुलिसकर्मी सवार थे।
रात एक बजे भी गेट पर मुस्तैद दिखा आफिसर कालोनी का एसपीओ गार्ड
'अमर उजाला’ ने शनिवार देर रात एक बजे लघु सचिवालय व उसके पास स्थित ऑफिसर कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। ऑफिसर कॉलोनी के मुख्य द्वार पर पुलिस एसपीओ का जवान रात एक बजे भी मुस्तैदी से गेट पर ड्यूटी करता दिखा। इसके अलावा लघु सचिवालय के गेट को बंद कर अंदर की ओर भी एसपीओ के जवान रात्रि ड्यूटी में मुस्तैदी से तैनात मिले।
विज्ञापन
'रात्रि गश्त को लेकर एसपी ने सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इसके अलावा मैं खुद भी रात को कई बार गश्त का निरीक्षण करता हूं। आगे भी पुलिस की रात्रि गश्त इसी तरह मुस्तैद मिलेगी।’
रविंद्र तोमर, डीएसपी मुख्यालय, फतेहाबाद ।