{"_id":"68efda17c89ae63d200f8806","slug":"40000-people-are-waiting-for-their-happy-cards-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-142146-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 40 हजार लोगों को हैप्पी कार्ड का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 40 हजार लोगों को हैप्पी कार्ड का इंतजार
Wed, 15 Oct 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय का बस स्टैंड। संवाद
फतेहाबाद। सरकार की हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का लाभ लेने के लिए जिले के करीब 40 हजार लाभार्थी पिछले एक साल से अधिक समय से अपने कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। जिले में 14 अगस्त 2024 के बाद से एक भी नया हैप्पी कार्ड नहीं आया है। लाभार्थी अपने कार्ड लेने के लिए रोडवेज डिपो के चक्कर लगा रहे हैं।
यह योजना गरीबी रेखा से नीचे जिनकी एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करती है। जिले में हजारों लोगों ने इस योजना के तहत कार्ड के लिए आवेदन किया है लेकिन कार्ड का वितरण मुख्यालय स्तर से बाधित है।
-- --
डिपो अधिकारी बोले- कारण नहीं पता
जिले में पिछले साल अगस्त माह के बाद से हैप्पी कार्ड को लेकर आवेदन करने वाले लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड अभी तक नहीं आए है। रोडवेज डिपो अधिकारियों का कहना है कि कार्ड न आने का मामला मुख्यालय की ओर से अटका हुआ है। इसके पीछे के क्या कारण उन्हें नहीं पता है। ऐसे में कार्ड को लेकर जानकारी लेने आने वाले लोगों को भी संतोष जनक जवाब नहीं दे पा रहे है।
विज्ञापन
-- --
हैप्पी कार्ड के लिए मैंने छह महीने पहले आवेदन किया था ताकि सुविधा का लाभ ले सकूं। कार्ड के लिए बस स्टैंड के कई दिनों से चक्कर लगा रहा हूं।
- राजकुमार, निवासी फतेहाबाद।
-- -
पिछले साल हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था, मैं अपने पति के साथ कई बार चक्कर काट चुकी हूं। कार्ड के इंतजार में एक साल बीत चुका है।
- मंजू रानी, निवासी फतेहाबाद।
-- -
अभी तक नए हैप्पी कार्ड बनकर नहीं आए है। जैसे ही कार्ड आ जाएंगे उनका वितरण किया जाएगा। पहले जो कार्ड आए थे, उनका वितरण किया जा चुका है।
- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।