फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   40-year-old pipes and walls being replaced at the boosting station, water supply schedule disrupted for half the city

Fatehabad News: बूस्टिंग स्टेशन पर बदले जा रहे 40 साल पुराने पाइप व वॉल, आधे शहर की जलापूर्ति का शेड्यूल बिगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
40-year-old pipes and walls being replaced at the boosting station, water supply schedule disrupted for half the city
बू​स्टिंग स्टेशन पर चल रहा मरम्मत का कार्य। 
फतेहाबाद। गर्मियों में लीकेज और वॉल खराब होने की समस्या से बचाव के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के सबसे पुराने बूस्टिंग स्टेशन पर मरम्मत एवं सुधार कार्य शुरू कर दिया है। यहां करीब 40 साल पुराने पाइप और वॉल बदले जा रहे हैं। सोमवार से पाइप बदलने का कार्य शुरू होने के कारण आधे शहर की पानी सप्लाई का शेड्यूल प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, जिन क्षेत्रों में दोपहर करीब 3 बजे पानी सप्लाई शुरू होती थी, वहां अब रात 9 बजे के बाद सप्लाई दी जा रही है। हालांकि सुबह की पानी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। विभाग ने बताया कि यह स्थिति तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन

पुरानी पाइप लाइन बदलने के चलते भट्टू रोड स्थित कॉलोनियों, मॉडल टाउन, कबीर बस्ती, बीघड़ रोड, भाटिया कॉलोनी और प्रताप मार्केट क्षेत्र की जलापूर्ति का समय बदला गया है। विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में एक-एक घंटे की पानी सप्लाई की जा रही है। साथ ही नागरिकों से घरों में पानी का पर्याप्त स्टॉक रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक नगर क्षेत्र में शुरू हुई नहरी पानी सप्लाई
जनस्वास्थ्य विभाग ने पटवार भवन के साथ बने नए बूस्टिंग स्टेशन को भी चालू कर दिया है। इसके शुरू होने से अशोक नगर, माजरा रोड और शास्त्री नगर क्षेत्रों में अब टयूबवेल की जगह नहरी पानी की सप्लाई दी जा रही है। करीब दो साल से इस बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा था।
हंस कॉलोनी में पुरानी पाइप लाइन बंद
शहर में शामिल हंस कॉलोनी में नई पाइप लाइन बिछने के बाद पुरानी पाइप लाइन को बंद कर दिया गया है। पुरानी लाइन में लगातार लीकेज की समस्या आ रही थी। घरों में नए कनेक्शन होने के बाद मंगलवार को पुरानी लाइन को पूरी तरह बंद कर दिया गया। अब नई पाइप लाइन में सुबह 7 बजे से पानी सप्लाई शुरू होगी, जबकि पहले दोपहर 1 बजे सप्लाई दी जाती थी।

-
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के साथ बने बूस्टिंग स्टेशन की पाइप करीब 40 साल पुरानी हैं। पाइपों और वॉल को बदला जा रहा है। तीन से चार दिन का समय और लग सकता है। हालांकि सप्लाई जारी है, लेकिन शेडयूल जरूर प्रभावित हुआ है। - बलविंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed