फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4 thousand property owners of the city took advantage of the discount, 38 thousand did not come to pay, today is the last day

Fatehabad News: 4 हजार लोगों ने भरा गृहकर, छूट का फायदा उठाने का आज आखिरी दिन

Tue, 29 Jul 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
4 thousand property owners of the city took advantage of the discount, 38 thousand did not come to pay, today is the last day
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर जमा करवाने के लिए पहुंचे प्रॉपर्टी मालिकसंवाद
फतेहाबाद। नगर निकाय ने मौजूदा गृहकर पर 10 फीसदी की छूट दी है। वीरवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण छूट का फायदा उठाने का बुधवार अंतिम दिन है।
विज्ञापन


चार माह में अभी तक 38 हजार प्रॉपर्टी मालिकों ने गृहकर जमा नहीं करवाया है। सिर्फ 3911 प्रॉपर्टी मालिकों ने गृहकर जमा करवा मौजूदा छूट का फायदा उठाया है। नगर परिषद रिकॉर्ड के मुताबिक 58,46,743 रुपये गृहकर जमा हुआ है। एक अगस्त से गृहकर पर छूट मिलनी बंद हो जाएगी।

विभाग ने गृहकर की रिकवरी के लिए 31 जुलाई तक 10 फीसदी की छूट दी थी। शहर में करीब 42 हजार प्रॉपर्टी मालिक हैं। हालांकि नगर परिषद की तरफ से गृहकर जमा करवाने के लिए 10 दिन पहले प्रॉपर्टी मालिकों को मोबाइल फोन पर मैसेज भी भेजे थे।
विज्ञापन


-

आंकड़ों से जानिए गृहकर की स्थिति

शहर में प्रॉपर्टी - 42 हजार

गृहकर जमा करवाने वाले प्रॉपर्टी मालिक - 3911

गृहकर जमा हुआ - 58,46,743 रुपये

-

1469 प्रॉपर्टी मालिकों को जारी हो चुका है नोटिस

गृहकर जमा करवाने के लिए नगर परिषद पिछले साल भी उम्मीद के मुताबिक रिकवरी नहीं कर पाया। शहरवासियों पर करीब 35 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। नगर परिषद ने बीते माह टॉप 200 डिफाल्टरों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद 50 हजार से ज्यादा गृहकर बकाया की सूची में शामिल 1,469 प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस जारी हो चुका है। नगर परिषद ने गृहकर जमा नहीं करवाने पर दो पेट्रोल पंप और शराब के 4 ठेकों को सील करने का नोटिस जारी किया है। अगर तय समय पर गृहकर जमा नहीं होता है तो नगर परिषद इन्हें सील करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

चार करोड़ रुपये रिकवरी का टारगेट

नगर परिषद ने वर्ष 2024-25 में गृहकर रिकवरी का चार करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था लेकिन 94 लाख की ही रिकवरी हो पाई थी। इससे पहले वर्ष 2023-24 में 2 करोड़ 44 लाख 45 हजार की रिकवरी हुई थी।

-

एजेंसी अगले माह से बांट सकती है बिल

नगर परिषद ने डोर टू डोर गृहकर बिल बांटने के लिए टेंडर लगाया था लेकिन दो ही एजेंसी आने के कारण टेंडर रद्द करके दोबारा लाया गया है। नगर परिषद बिल बांटने के लिए एजेंसी को ठेका देगा। ये एजेंसी बिलों की छपाई करेगी और फिर डोर टू डोर गृहकर बिल देगी। वर्ष 2025-26 के बिल बांटे जाने हैं।


-

गृहकर बिल जमा करवाने पर नगर निकाय ने 10 फीसदी की छूट दी है। ये छूट 31 जुलाई तक है। प्रॉपर्टी मालिकों को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर सूचना भी दी जा चुकी है। प्रॉपर्टी मालिकों को बिल जमा करवाकर इस छूट का लाभ उठाना चाहिए।

- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed