फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4 cattle recovered from the canter, the driver was handed over to the police

Fatehabad News: कैंटर से 4 गोवंश बरामद, लोगों ने चालक को किया पुलिस के हवाले

Sun, 23 Mar 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
4 cattle recovered from the canter, the driver was handed over to the police
जाखल में पकड़े गए गोवंश के साथ गो भक्त । सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखल (फतेहाबाद)। बस स्टैंड के पास शनिवार देर रात को गोरक्षा दल के सदस्यों ने पंजाब की तरफ से आ रहे कैंटर से 4 गोवंश बरामद किए। गोरक्षा दल के सदस्यों ने कैंटर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
वहीं कैंटर से बरामद गोवंश को गोशाला में भेजा दिया। गोरक्षा दल के सदस्यों की शिकायत के आधार पर जाखल पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कैंटर चालक की पहचान अमित यादव निवासी चकनायक, जिला आजमगढ़, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। गोरक्षक साहिल और सुशील ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि पंजाब की ओर से गोवंश से भरा कैंटर यूपी की ओर जा रहा है। इस पर उनकी टीम चंडीगढ़-बुढलाडा राेड पर जाखल बस स्टैंड के पास पहुंच गई। तभी दिल्ली नंबर का एक कैंटर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

इस पर गोरक्षा दल के सदस्यों ने उक्त कैंटर को रुकवा लिया। सदस्यों ने देखा कि कैंटर में 4 गोवंश थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed