{"_id":"67b0d940bdb6d1d8570af3f3","slug":"3967-students-took-the-english-subject-examination-at-14-centers-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-129399-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के 14 केंद्रों पर 10वीं कक्षा के 3,967 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी विषय की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के 14 केंद्रों पर 10वीं कक्षा के 3,967 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी विषय की परीक्षा
Sat, 15 Feb 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के परीक्षा समपन्न होने के बाद स्कूल से बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
फतेहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई है। इस परीक्षा में पहले दिन 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 3967 शामिल हुए।
बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाले पेपर से एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश जारी किए गए थे। इससे जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थी पहुंचने शुरू हो गए। परीक्षा के चलते शनिवार सुबह 10 बजे सभी केंद्रों पर प्रवेश बंद कर दिया गया। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षार्थी अभिभावकों व अध्यापकों के साथ केंद्रों पर पहुंचे। स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों परीक्षा कक्ष में परेशानी न इसके लिए बाहर ही सीटिंग प्लान चस्पा कर दिया गया था। इससे विद्यार्थी गेट पर पहुंचते ही अपनी सीटिंग की जांच करने के बाद ही विद्यार्थियों का प्रवेश दिया गया। नकल रहित परीक्षा को लेकर पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
केंद्राें के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने प्रवेश बंद होने के साथ ही बाहर खड़े अभिभावकों को दूर जाने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाई जा सके। तीन घंटे का पेपर दोपहर 1:30 बजे खत्म हुआ। परीक्षा केंद्र से बाहर आने के बाद कुछ विद्यार्थियों ने पेपर के स्तर को आसान तो कुछ ने मध्यम बताया।
-- -- -- -- --
पेपर का लेवल आसान था। सभी प्रश्न विषय सूची में से ही शामिल किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। परीक्षा केंद्र में एक दूसरे बातचीत करना पूरी तरह से बंद रहा।
-परमेश, विद्यार्थी कक्षा 10वीं।
-- -- -- -- -- -- -
शनिवार को 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय पेपर हुआ है। परीक्षा नकल रहित रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं पेपर ठीक स्तर का रहा।
-हर्ष, विद्यार्थी कक्षा 10वीं।