फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   380 girls celebrated their first Lohri

Fatehabad News: फतेहाबाद में 380 बच्चियों ने मनाई जीवन की पहली लोहड़ी

Sun, 12 Jan 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
380 girls celebrated their first Lohri
फतेहाबाद के अरोडवंश धर्मशाला में आयोजित लोहड़ी बेटियों के नाम कार्यक्रम में लोहड़ी पर्व मनाते ह
फतेहाबाद। सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को लोहड़ी बेटियों के नाम कार्यक्रम धूमधाम व पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 380 बच्चियों ने अपनी पहली लोहड़ी संस्था के साथ मनाई।
विज्ञापन

सरबत दा भला संस्था के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय ने बच्चियों को स्पेशल बेबी कंबल गिफ्ट स्वरूप भेजकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाना ने बच्चियों के साथ लोहड़ी जला कर किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था सही मायने में समाज के उत्थान में जागरूकता में अपना एक अहम योगदान दे रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया अरोड़ा पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब दयाल वधवा, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, महामंत्री जगदीश शर्मा, अरोडवंश सभा के नरेश सचदेवा, जगदीश मोंगा, डॉ. गुलशन सेठी, सुखविंदर मोंगा, नरेश सरदाना, नरेश सचदेवा ने विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि यह संस्था का लगातार 12वां आयोजन है। अगले साल 11 जनवरी 2026 को यह कार्यक्रम वर्ष 2025 में जन्मी बच्चियों के लिए फिर से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला विंग संरक्षक वीना भ्याना, अध्यक्ष अंजू बत्रा, रेनू जग्गा, डिंपल जग्गा,अनीता पूनिया ,सुमन शर्मा,शीतल, मोनिका ठाकुर, सोनिया , मीनू चावला रतिया, अंजू बत्रा, अंजू मेहता रतिया, सरबत दा भला अध्यक्ष रासप्रीत सिंह ग्रोवर आदि माैजूद रहे।

- अभिभावकों ने ली सेल्फी
कार्यक्रम में अभिभावक अपने बच्चों के साथ संस्था द्वारा बनाए गए सेल्फी स्टैंड में सेल्फी ली। वही कार्यक्रम में 80 प्रतिभागियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंच में धूम मचा दी। कार्यक्रम में 20 आशा वर्कर-आंगनबाड़ी व सामाजिक कार्यकर्ता जो कार्यक्रम में 10 से अधिक बच्चियों को प्रोत्साहित कर लाए उन्हें संस्था ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed