फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   37 new cases of lumpy pox found, two cows died

लंपी पॉक्स के 37 नए केस मिले, दो गायों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
37 new cases of lumpy pox found, two cows died
फतेहाबाद। लंपी पॉक्स बीमारी के कारण पशुओं की मौत का सिलसिला जारी है। हालांकि, रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को लंपी पॉक्स के जिले में 37 नए केस मिले हैं। वहीं, दो गायों की भी मौत हो गई है। इनमें से एक गाय टोहाना जबकि एक गाय ने खाबड़ा में दम तोड़ा है। वहीं, लंपी पॉक्स से गायों के मरने का आंकड़ा बढ़कर 94 हो गया है। अब तक जिले में 2276 केस हो गए हैं। 73 प्रतिशत रिकवरी रेट है। 506 गायों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दो हजार वैक्सीन लगाई गई
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि लंपी पॉक्स के अब तक जिले में 2276 केस आ चुके हैं। इनमें से 1675 गायों की रिकवरी हो गई है। 506 गायों को पशुपालन विभाग की टीमों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। बुधवार को दो हजार गायों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक 82500 वैक्सीन लग चुकी हैं। 11300 वैक्सीन और भी आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed