फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   36 buses came for passing on holiday, 26 passed, 10 were found unfit.

Fatehabad News: छुट्टी के दिन पासिंग के लिए आईं 36 बसें, 26 हुईं पास, 10 मिलीं अनफिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
36 buses came for passing on holiday, 26 passed, 10 were found unfit.
फतेहाबाद। प्रशासन द्वारा निजी स्कूल बसों को लेकर सख्ती करने के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए स्कूलों के संचालक भागदौड़ कर रहे हैं। रविवार को छुट्टी के दिन भी आरटीए कार्यालय खुला रहा। आरटीए कार्यालय द्वारा हुडा सेक्टर तीन के मैदान में निजी स्कूलों की बसों की जांच की गई। यहां पर शनिवार के मुकाबले रविवार को ज्यादा बसें पहुंचे। रविवार को पासिंग के लिए 36 बसें आईं। जिसमें से 26 की पासिंग की गई जबकि 10 अनफिट मिलने पर वापस भेज दी गईं।
विज्ञापन

बता दें कि कमियों को दूर करने के बाद आरटीए कार्यालय बसों की पासिंग करेगा। हुडा सेक्टर तीन में रविवार को 36 बसें आईं। अधिकारियों की माने तो 26 बसों के मानक पूरे मिलने के चलते पासिंग कर दी गई। 10 बसें जो पासिंग के लिए आई थी उनके फ्रंट शीशा, इंडीकेटर काम न करना तो किसी में अग्निशमन यंत्र न होना और इमरजेंसी डोर न खुलने के चलते वापस भेज दिया गया। इसके अलावा कई बसों के जीपीएस काम नहीं कर रहे थे और सीसीटीवी नहीं थे तो किसी में काम करते हुए नहीं मिले।
विज्ञापन

आज भी होगी बसों की पासिंग
आरटीए कार्यालय के द्वारा वाहनों की पासिंग सोमवार को की जाती है। लेकिन स्कूल बसों को लेकर प्रशासन द्वारा स्पेशल शेड्यूल जारी किया गया है। छुट्टी के दिन भी स्कूल बसों की पासिंग की जा रही है। राम नवमी की छुट्टी के दिन बसें जांची गई। इसके अलावा शनिवार और रविवार को भी पासिंग की गई है। सोमवार को भी आरटीए कार्यालय द्वारा अन्य वाहनों के साथ-साथ बसों की पासिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पासिंग के लिए रविवार को 36 बसें आई थी। इसमें 26 बसों की पासिंग हो गई है और 10 के मानक पूरे न मिलने पर कमियों का दूर करने के निर्देश दिए हैं। कमियां दूर होने के बाद बस की पासिंग की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार, एमवीए, आरटीए कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed