फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   35 TB free Gram Panchayats will be honored with the statue of the Father of the Nation tomorrow

Fatehabad News: टीबी मुक्त 35 ग्राम पंचायतें राष्ट्रपिता की प्रतिमा से कल होंगी सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
35 TB free Gram Panchayats will be honored with the statue of the Father of the Nation tomorrow
फतेहाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग आखिरकार जिले की टीबी मुक्त 35 ग्राम पंचायतों को मंगलवार को सम्मानित करने जा रहा है। चयन के करीब चार माह बाद विभाग इन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रपिता की प्रतिमा देकर सम्मानित करेगा। इन चयनित पंचायतों को विश्व टीबी दिवस पर सम्मानित किया जाना था लेकिन आचार संहिता लगने के कारण प्रशासन नहीं कर पाया। अब इन पंचायतों को सम्मानित करने के लिए डीपीआरसी हॉल में कार्यक्रम रखा गया है। डीसी इन पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

जिले को टीबी मुक्त करने के लिए विभाग अब ग्राम पंचायतों का सहारा ले रहा है। इसी के चलते टीबी मुक्त के लिए जिले की 42 पंचायतें नामांकित हुई थीं। इन पंचायतों का रिकॉर्ड जिला व राज्य स्तर की टीम ने जांचा था। जांच के बाद 35 पंचायतों का चयन हुआ था।
विज्ञापन

ये पंचायतें होंगी सम्मानित
मल्हड़
नखाटिया
मानकपुर
लठेरा
राजनवाली
नीकूवाना
भानीखेड़ा
सलेमपुरी
ब्राहम्ण्वाला प्लॉट
नथूवान
कानाखेड़ा
दिगोह
भूंदड़ा
सिंथला
कानीखेड़ी
रहनखेड़ी
भोडिय़ा खेड़ा
बिढ़ई खेड़ा
ठरवी
उदयपुर
पूर्ण माजरा
रेनवाली
चुहड़पुर
नथूवाल
सिंबलवाला
मुंदलिया
जापतेवाला
कमालवाला
ढाणी चानन
करनौली
हरिपुरा
अकांवाली
सुलीखेड़ा
गदली
बनावाली
जिले में ये रही है टीबी को लेकर पिछले वर्ष स्थिति
जिले में टीबी को लेकर हुई जांच : 17084 मरीज
जांच में टीबी पॉजिटिव मिले : 2083
टीबी मरीजों का शुरू हुआ उपचार : 2438
पुरुष मिले पॉजिटिव : 1275 मरीज
महिलाएं मिलीं पॉजिटिव : 808 मरीज
0 से 14 साल के बच्चे मिले पॉजिटिव : 60 मरीज

तीन साल तक टीबी मुक्त रहने पर मिलेगी स्वर्ण रंग की प्रतिमा
टीबी मुक्त पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ महात्मा गांधी एक प्रतिमा प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत बने रहने पर पहले वर्ष कांस्य, लगातार दो वर्षो तक यह दर्जा रहने पर रजत और तीन वर्षो तक यह दर्जा बने रहने पर स्वर्ण रंग की मूर्ति प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत पुरस्कार को ग्राम पंचायत के सदन में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले की टीबी मुक्त 35 ग्राम पंचायतों को 16 जुलाई को सम्मानित किया जा रहा है। डीपीआरसी हॉल में कार्यक्रम रखा गया है। जिले को टीबी मुक्त करने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है।
-डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed