फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   35 students coming from Kota quarantine in Dharamshala

कोटा से आने वाले 35 छात्रों को धर्मशाला में किया जाएगा क्वारंटीन

Thu, 23 Apr 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
35 students coming from Kota quarantine in Dharamshala
सरकार की तरफ से राजस्थान के कोटा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को उनके जिला में लाया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज बसें भेजी गई है। इसके तहत जिले में भी कोटा से 35 विद्यार्थी पहुंचेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोटा से आने वाले सभी विद्यार्थियों की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। पूरी तरह से जांच के बाद विद्यार्थियों को राम सेवा समिति धर्मशाला में ठहराया जाएगा। यहां पर इन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा। क्वारंटीन के दौरान स्वास्थ्य विभाग रोजाना विद्यार्थियों का स्वास्थ्य की जांच करेगा। इस दौरान किसी को भी इनसे मिलने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों की माने तो जिला के काफी संख्या में विद्यार्थी कोटा में कोचिंग ले रहे हैं। सरकार की तरफ से लॉकडाउन की घोषणा के बाद ये विद्यार्थी वहीं फंसे हुए हैं। कई राज्यों में विद्यार्थियों को कोटा से लाया जा चुका है और अब यहां भी विद्यार्थियों को कोटा से लाया जा रहा है। कोटा से विद्यार्थियों को लाने की तैयारी शुरू होने के बाद प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय से सूचना मिली है कि 35 विद्यार्थी कोटा से आ रहे हैं। इन्हें स्क्रीनिंग के बाद राम सेवा समिति धर्मशाला में रखा जाएगा। हमारी तरफ से तैयारी पूरी है। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed