फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   3430 PO, APO and polling officers appointed to conduct voting

Fatehabad News: मतदान करवाने के लिए 3430 पीओ, एपीओ और पोलिंग ऑफिसर की हुई नियुक्ति

Thu, 03 Oct 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 03 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
3430 PO, APO and polling officers appointed to conduct voting
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की तीनों विधानसभा सीटों टोहाना, फतेहाबाद व रतिया में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की है। पोलिंग करवाने के लिए 3430 पीओ, एपीओ और पोलिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले के 708 पोलिंग बूथों पर 5 अक्तूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के 233 पोलिंग बूथों के लिए 1126, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 244 पोलिंग बूथों के लिए 1185 तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के 231 पोलिंग बूथों के लिए 1119 प्रीजाइडिंग, अल्टरनेट प्रीजाइडिंग ऑफिसर तथा पोलिंग ऑफिसर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में 7,18,349 मतदाता हैं। इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1509 सर्विस वोटर भी शामिल हैं। जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के 21,585, 20 से 29 आयु वर्ग के 1,61,502, 30 से 39 आयु वर्ग के 1,65,124, 40 से 49 आयु वर्ग के 1,33,935, 50 से 59 आयु वर्ग के 1,15,166, 60 से 69 आयु वर्ग के 73,052, 70 से 79 आयु वर्ग के 33,684 तथा 85 से ऊपर आयु वर्ग के 14,301 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 56 गांवों में 171 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 56 गांवों की 72 लोकेशन पर कुल 171 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के 23 गांवों के 30 स्थानों पर 64 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 16 गांवों के 23 स्थानों पर 65 क्रिटिकल स्टेशन तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के 17 गांवों के 19 स्थानों पर 42 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन पर प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पर पुलिस की टीमें गश्त भी करेंगी।

---------
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन की स्थिति
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 708 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 541 तथा शहरी क्षेत्र में 167 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के कुल 233 पोलिंग स्टेशन में 56 शहरी व 177 ग्रामीण, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 244 में से 80 शहरी व 164 ग्रामीण तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के 231 पोलिंग स्टेशन में से 31 शहरी व 200 ग्रामीण क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed