{"_id":"672a917edccb2266810fd834","slug":"340000-animals-will-be-vaccinated-under-the-supervision-of-54-veterinarians-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-124550-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 54 पशु चिकित्सकों की देखरेख में 3,40,000 पशुओं का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 54 पशु चिकित्सकों की देखरेख में 3,40,000 पशुओं का होगा टीकाकरण
Wed, 06 Nov 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से पशुओं को मुंह-खुर एवं गलघोटू से बचाव के लिए संयुक्त टीका लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। यह टीका साल में दो बार लगाया जाता है। जिले में अभियान के तहत 3,40,000 पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। 54 पशु चिकित्सकों की देखरेख में टीम गठित की गई है, जो पशुपालकों के घर जाकर सभी पशुओं को टीके लगाएंगी।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि मुंह-खुर एवं गलघोटू रोग एक खतरनाक बीमारी है। मुंह-खुर बीमारी में मुंह और खुर में छाले पड़ जाते हैं, जिसकी वजह से पशु को चारा खाने और चलने में दिक्कत होती है। गलघोटू रोग में तेज बुखार, गला सूजना, सांस न ले पाना आदि दिक्कत होती है, जिससे पशुओं के दुग्ध उत्पादन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। पशुपालक को इलाज के लिए काफी आर्थिक हानि होती है। कई बार तो पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है।
इस वजह से हरियाणा सरकार ने पहल करते हुए पूरे राज्य में मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाकर इन बीमारियों को जड़ से खत्म करने का निर्णय लिया है। टीकाकरण के साथ सभी पशुओं की टैगिंग करके भारत पशुधन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखविंद्र सिंह ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की कि विभाग की टीम घर पर जाकर टीकाकरण करेंगी। इसलिए सभी पशुपालक, गोशाला समितियों के प्रबंधक, निजी डेयरी संचालक अपने पशुओं के मुंह-खुर एवं गलघोटू काे टीका अवश्य लगवाएं।