{"_id":"65e0b0827043a589220defaa","slug":"33-monkeys-caught-from-the-city-will-be-released-in-the-forest-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-113609-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर में से पकड़े गए 33 बंदर, जंगल में छोड़े जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर में से पकड़े गए 33 बंदर, जंगल में छोड़े जाएंगे
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बंदरों के आतंक से परेशानी के बाद नगर परिषद ने मथुरा से टीम बुलाकर बंदर पकड़वाने का अभियान शुरू करवाया था। करीब चार दिनों तक चले अभियान में शहर में टीम ने 33 बंदर पकड़े और इन्हें जाल में बंद करके नगर परिषद के स्टोर में रखा गया। वीरवार को बंदरों का मेडिकल करवाने की औपचारिकता की गई और शाम को टीम बंदरों को जाल में बंद कर फिरोजपुर झिरका के जंगल में छोड़ने के लिए रवाना हुई है।
नगर परिषद बंदरों को पकड़ने वाले एजेंसी को 2150 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से भुगतान करेगा। पहले शहर में करीब 280 बंदर पकड़े जा चुके हैं। शहर में बंदरों के आतंक से परेशान होकर शहरवासियों ने घायल महिला के साथ दो दिन तक धरना दिया और खूब हंगामा भी हुआ। इसके बाद चौथी बार फिर से बंदरों को पकड़ने के लिए एजेंसी बुलाई गई।
बंदरों के हमले के बाद छत से कूदी थी महिला
शहर के शिव चौक में करीब 15 दिन पहले बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया था। हमले से घबराई महिला ने छत से छलांग लगा दी थी। जिसके चलते महिला के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई और हिसार के निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। इसके बाद घायल महिला को गुस्साए लोगों ने स्ट्रेचर पर दो दिन तक नगर परिषद कार्यालय में लिटाकर धरना दिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर से बंदरों को पकड़ने के लिए इमरजेंसी में उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर एजेंसी को बुलाया गया था। एजेंसी द्वारा 33 बंदरों को पकड़ा गया है। नियम अनुसार इन बंदरों को जंगल में छोड़ा जाएगा।
- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद