{"_id":"67c73e4c664f891e7c05abc2","slug":"3233-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-to-canada-case-registered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130213-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कनाडा भेजने के नाम पर 32.33 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कनाडा भेजने के नाम पर 32.33 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
Tue, 04 Mar 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। कनाडा भेजने के नाम पर गांव अहलीसदर निवासी सुरेश कुमार से 32 लाख 33 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी एजेंट व पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने न वीजा लगवाया और न ही राशि वापस लौटाई।
सदर पुलिस ने आरोपी चंडीगढं निवासी गुलशन चौहान और उसके पिता बीआर चौहान और एजेंट यूपी के मेरठ निवासी गर्वित त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में गांव अहलीसदर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह आरोपी गुलशन चौहान को काफी समय से जानता है। उसने कहा कि गर्वित त्यागी उसका मित्र है और लोगों को विदेश भेजने का काम शुरू किया है। सुरेश ने गुलशन को कहा कि वह कनाडा जाना चाहता है, जिस पर गुलशन चौहान ने आरोपी गर्वित से बातचीत करवाई और कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये मांगे। आरोपी बीआर चौहान ने कहा कि यदि गुलशन और गर्वित ने तुम्हें कनाडा न भेजा तो तुम्हारी राशि वापिस करने की मेरी गारंटी होगी।
इसके बाद आरोपियों को चार अप्रैल 2024 को अपने गांव अहलीसदर फतेहाबाद बुलाया और 4.90 लाख रुपये की राशि पहले दे दी और 15 लाख रुपये उसी दिन नकद दिए गए। इसके बाद बाकि 10 लाख 10 हजार रुपये की राशि में से 8 लाख रुपये की राशि आरटीजीएस के माध्यम से दी गई। इसके बाद आरोपी गर्वित त्यागी के खाते में 2 लाख 10 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। इसके अलावा आरोपी गुलशन चौहान ने 2.33 लाख रुपये की राशि और ले ली। इसके बावजूद आरोपियों ने न कनाडा का वीजा नहीं लगवाया और न ही रुपये वापस दिए। आरोप है कि आरोपियों से राशि वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।