फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   32 lakhs cheated in the name of sending money abroad, case registered against 4

Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर 32 लाख ठगे, 4 के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
32 lakhs cheated in the name of sending money abroad, case registered against 4
टोहाना। शहर के भूना रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह ने जींद निवासी दंपती सहित ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले उसके पुत्र और पुत्रवधू पर विदेश भेजने के नाम पर 32 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज किया है। एसपी आस्था मोदी के आदेश पर शहर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि जींद की कृष्णा कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार का बेटा हिमांशु और उसकी पुत्रवधू ज्योति शर्मा ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। मुकेश कुमार व उसकी पत्नी कविता रानी लोगों को विदेश भेजते हैं। उन्हाेंने कविता से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा और पुत्रवधू आपके बेटे को विदेश में बसा देंगे, जिसके लिए 35 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

उसकी बात पर विश्वास कर नरेंद्र 14 अगस्त 2022 को कविता के घर जाकर उसे 10 लाख रुपये नकद दे आए। इसके बाद कविता के कहने पर उसकी माता के नाम पर करनाल स्थित बैंक के खाते में 17 अगस्त को 12 लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद आरोपी हिमांशु के खाते में 10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से डाल दिए, जिसका विवरण उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद आरोपियों ने 22 जुलाई 2023 को उसके लड़के का फर्जी वीजा बनाकर दिया, लेकिन 22 सितंबर को उड़ान रद्द करवा दी। इसकी जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने उनके साथ 32 लाख रुपये की ठगी की है। इसलिए उन्होंने शहर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने बताया कि आरोपी हिमांशु ने सात दिसंबर 2023 को उनके व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट बनाकर अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। जब शहर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने एसपी आस्था मोदी को शिकायत दी। एसपी के निर्देशानुसार शहर पुलिस ने अब चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



कोटउच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार इस तरह के मामले इकोनॉमिक सेल की जांच के बाद ही दर्ज किए जाते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही किया गया है। हमारी ओर से कार्रवाई न करने का आरोप निराधार है।
- बलवान सिंह, प्रभारी, शहर थाना टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed