{"_id":"5b2fdad34f1c1b5d748b698f","slug":"31529862867-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हांसमेंट के खिलाफ हुडा निवासियों का हल्ला बोल, कैंडल मार्च निकाला, हाइवे भी जाम करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हांसमेंट के खिलाफ हुडा निवासियों का हल्ला बोल, कैंडल मार्च निकाला, हाइवे भी जाम करने का प्रयास
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एन्हांसमेंट के खिलाफ सेक्टर तीन के निवासियों ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकालकर हुडा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कैंडल मार्च की खास बात ये रही कि इसमें सेक्टर तीन के परिवारों की महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। जिला फतेहाबाद रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले निकाले गए इस कैंडल मार्च में सेक्टर तीन के निवासियों ने पंचायत भवन से लेकर पपीहा पार्क तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान सेक्टरवासियों ने हुडा और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान सेक्टर निवासियों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। कैंडल मार्च के चलते नेशनल हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव बजाज ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हुडा सेक्टर तीन को विकसित हुए 18 साल बीत चुके हैं। इस दौरान पांच बार हुडा द्वारा एन्हांसमेंट दी जा चुकी है और इसके बावजूद एक बार फिर एन्हांसमेंट का चाबुक सेक्टर वासियों पर मारा गया है। बलदेव बजाज ने बताया कि इस बार सेक्टर तीन के निवासियों पर एक से सवा लाख रुपये प्रति मरला एन्हांसमेंट लगाई गई है जो गलत है। एक सामान्य छह मरले के प्लॉटधारक को भी कम से कम सात से आठ लाख रुपये हुडा को देने होंगे, एक आम आदमी खड़े पैर इतने पैसों का इंतजाम कैसे करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 40 फीसदी छूट की बात कही है लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव बजाज ने बताया कि सीएम मनोहर लाल के शनिवार रात फतेहाबाद पहुंचने पर रेस्ट हाउस में उन्होंने उनसे मुलाकात कर इस मामले में रियायत देने का अनुरोध किया था लेकिन सीएम मनोहर लाल ने इस बारे में कोई ठोस आश्वासन ना देते हुए आगे कोई रास्ता निकालने को कहकर टरका दिया। उन्होंने कहा कि आज का कैंडल मार्च एक बानगीभर है, अगर समय रहते सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान ना किया तो भविष्य में प्रदेश सरकार और हुडा विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस मौके पर केके अरोड़ा, हरीश झांब, विकास मेहता, दीपक मेहता, राजपाल मिताथल, राजबाला, इंद्रसैन बतरा सहित सैंकड़ों की संख्या में सेक्टर तीन के निवासी कैंडल मार्च में शामिल हुए।