{"_id":"5acfae3f4f1c1b533d8b4d75","slug":"31523559999-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंति को लेकर संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंति को लेकर संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने कसी कमर
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद
एससी-एसटी एक्ट में हुए बदलाव के बाद अनुसूचित जाति से संबंधित सभी संगठनों ने इस बार संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर का जयंती कार्यक्रम संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट होकर मनाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत समिति 14 अप्रैल को सुबह हिसार रोड स्थित नयी सब्जी मंडी शेड के नीचे बड़ा आयोजन करेगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए संबंधित सभी समुदायों व संगठन पदाधिकारियों ने एक बैठक रेस्ट हाउस प्रांगण में की, जिसकी अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम रत्ति ने की। बैठक में कबीर समाज प्रधान जयभगवान कायत, ओपी बोहरा, ओड समाज प्रदेशाध्यक्ष रणजीत ओड, वाल्मीकि समाज के पूनमचंद रत्ति, कृष्ण पंवार, रविदास समाज प्रतिनिधि बेगराज, सुरजीत मैडल ने विचार रखे।