{"_id":"5acbb7094f1c1b5f6b8b4a6d","slug":"31523300105-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की अल्ट्रासाऊंड केन्द्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की अल्ट्रासाऊंड केन्द्रों की जांच
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डा. गिरीश के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को रतिया में अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने संबंधित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के दस्तावेजों के अलावा अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच की और इसके साथ-साथ 3 माह के अंतराल में किए गए अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट भी प्राप्त की। उप सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशोनुसार त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है और इस निरीक्षण के अंतर्गत संबंधित सेंटरों से वो सभी रिपोर्ट प्राप्त की जाती हैं कि किन-किन महिलाओं ने अपना अल्ट्रासाउंड करवाया है और कौन-कौन से मरीजों ने अपना उपचार करवाया है। उन्होंने बताया कि आज रतिया के 3 अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया गया और इन सेंटरों में किसी प्रकार की कोई भी खामी नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित अल्ट्रासाउंड के संचालकों ने पिछले 3 माह के सभी दस्तावेज विभाग को सुपुर्द कर दिए हैं। इस अवसर पर अन्य चिकित्सक भी उनके साथ थे।