{"_id":"5abd363c4f1c1bc4618b470a","slug":"31522349628-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में डेयरी संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में डेयरी संचालक की मौत
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
माजरा रोड पर कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक गांव में डेयरी की दुकान करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव भिरडाना निवासी 32 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र बुड़ सिंह शुक्रवार दोपहर अपने बाइक पर सवार होकर फतेहाबाद से भिरडाना की ओर जा रहा था। जब वह माजरा रोड पर चढ़ने के लिए सड़क क्रास कर रहा था तो सिरसा की तरफ से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर दे मारी। इससे बाइक सवार कई फुट दूर जा गिरा व कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की गांव में वीटा डेयरी की दुकान है। मृतक विवाहित था व उसके दो बच्चे हैं।