फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पराली जलाने पर जुर्माना ना भरने वाले किसानों की जमीन अटैच करने की तैयारी में सरकार

पराली जलाने पर जुर्माना ना भरने वाले किसानों की जमीन अटैच करने की तैयारी में सरकार

Wed, 22 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पराली जलाने पर जुर्माना ना भरने वाले किसानों की जमीन अटैच करने की तैयारी में सरकार
सुरेंद्र असीजा
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पराली जलाने के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाती आ रही प्रदेश सरकार ने अब इतनी गंभीर हो गई है कि इसके लिए किसानों की जमीन तक अटैच करने की सोच ली है। प्रदेश सरकार उन किसानों के प्रति जमीन अटैच करने एवं मामले दर्ज करवाने से एक कदम दूर है जिन किसानों ने पराली जलाने की एवज में ठोके गए जुर्माने को भरने से इंकार कर दिया है। आने वाले दिनों में प्रशासनिक कार्रवाई में काफी तेजी आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद किसान संगठनों और प्रशासन के बीच आर-पार की लड़ाई देखने को मिल सकती है।

पराली जलाने वाले किसानों का लैंड रिकार्ड मांगा, फिर होगी जमीन अटैच करने की प्रक्रिया
जिला राजस्व विभाग के सूत्रों की मानें तो कृषि विभाग ने राजस्व विभाग से पराली जलाने वाले किसानों का लैंड रिकॉर्ड मांगा है। इस आधार पर पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिर भी किसान अगर जुर्माना नहीं भरते तो इसी लैंड रिकॉर्ड से प्राप्त जानकारी के बाद किसानों की जमीन अटैच कर दी जाएगी। जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर किसानों व सरकार के बीच तलवारें खिंच जाएंगी जिसका परिणाम एक आंदोलन के रूप में सामने आ सकता है।
विज्ञापन

312 किसानों से वसूला 8 लाख का जुर्माना, 1172 को सौंपे नोटिस
पराली जलाने वाले किसानों से जुर्माना वसूलने का सिलसिला लगातार जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी तक 312 किसानों से 8 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। इसके अलावा प्रशासनिक टीमों ने अभी तक जिले के 1172 किसानों को पराली जलाने के चलते नोटिस भी थमा दिए हैं। इनमें वो किसान भी शामिल हैं जिन्हें सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाते हुए चिह्नित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैटेलाइट की पकड़ में एक हजार किसानों की पहचान करने में पिछड़ा कृषि विभाग
16 नवंबर तक कृषि विभाग के पास सैटेलाइट की मदद से पराली जलाते पकड़े गए किसानों का आंकड़ा 21 सौ के करीब था। लेकिन 22 नवंबर आते आते कृषि विभाग महज 1172 किसानों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस दे चुका है जबकि एक हजार किसानों की अभी तक पहचान तक नहीं कर सका है। सूत्रों की मानें तो सैटेलाइट से आई कुछ तस्वीरें साफ नहीं है जिसका फायदा किसानों को मिल रहा है। हालांकि कृषि विभाग इस मामले में हरसैक के वैज्ञानिकों से दोबारा सैटेलाइट तस्वीरें भेजने की मांग कर सकता है।

'पराली जलाने वाले 312 किसानों से अब तक 8 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल कर चुके हैं शेष किसान अगर जुर्माना नहीं भरेंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।’

डॉ. बलवंत सहारण, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद ।

'प्रशासन के आदेश पर पराली जलाने वाले किसानों को नोटिस जारी किए हैं। जुर्माना ना भरने पर इनका राजस्व रिकार्ड लेकर इनकी जमीन एफआईआर के साथ अटैच कर दी जाएगी।’
विजेंद्र भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed