फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   315 bore pistol and cartridges recovered from Aman Malik

अमन मलिक से 315 बोर का पिस्तौल और कारतूस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
315 bore pistol and cartridges recovered from Aman Malik
भूना। गांव गोरखपुर में शराब ठेकेदार पर जानलेवा हमले में शामिल आरोपी अमन मलिक को सीआईए फतेहाबाद ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां सीआईए टोहाना ने ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड में तफ्तीश के लिए आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने जींद जिले के गांव शामलों कलां निवासी अमन मलिक से 315 बोर का पिस्तौल व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

सीआईए फतेहाबाद इंचार्ज कुलदीप गढ़वाल ने बताया कि गोरखपुर के शराब ठेकेदार पंकज खुराना पर अमन मलिक ने दो बार जानलेवा हमला किया था। उपरोक्त मामले को लेकर आरोपी को गिरफ्तार करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ था। आरोपी अमन मलिक से प्वाइंट 32 बोर पिस्टल राजस्थान के रायसिंह नगर स्थित गांव आठ आरबी से बरामद किया था। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने जींद जिले के गांव शामलों कलां से आरोपी द्वारा अपने घर में छुपाए हुए 315 बोर का पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर पहले से मौजूद सीआईए टोहाना के इंचार्ज साधु राम ने न्यायालय में आरोपी को ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या में तफ्तीश के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर देने की अर्जी लगाई। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सीआईए टोहाना को सौंप दिया।
विज्ञापन

शराब ठेकेदार हत्याकांड में मुख्य भूमिका थी अमन की
पुलिस के अनुसार गांव खासा पठाना के ठेकेदार पंकज खुराना की 6 अक्तूबर 2021 की रात को अंधाधुंध गोलियां चला कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में अमन मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हत्या के बाद वांछित अपराधी अमन मलिक पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। फतेहाबाद सीआईए पुलिस ने इनामी बदमाश को सिरसा जिला के रानियां से पांच दिन पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इनामी बदमाश अमन मलिक से ठेकेदार हत्याकांड मामले को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर जांच करेगी और उससे पूछताछ करेगी। ठेकेदार की हत्या करने में दस आरोपियों की पहचान हो चुकी है, अगर कुछ और लोगों की भूमिका रही है तो उनके भी चेहरे भी सामने लाए जाएंगे।
-साधुराम, इंचार्ज, सीआईए टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed