फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को स्टेशन अलाट होने का रास्ता साफ, रेशनेलाइजेशन लिस्ट जारी

नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को स्टेशन अलाट होने का रास्ता साफ, रेशनेलाइजेशन लिस्ट जारी

Tue, 11 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को स्टेशन अलाट होने का रास्ता साफ, रेशनेलाइजेशन लिस्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शिक्षा विभाग ने आखिरकार स्टेशन अलाट होने की इंतजार में बैठे नवचयनित जेबीटी अध्यापकों का इंतजार खत्म कर दिया। विभाग ने सोमवार को बहुप्रतिक्षित रेशनेलाइजेशन की लिस्ट जारी कर दी जिसके बाद नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को स्टेशन मिलने का रास्ता साफ हो गया। इस लिस्ट के जारी होने के बाद भी तकरीबन 50-60 के करीब जेबीटी अध्यापक बिना किसी स्टेशन के ही रह जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारी अब इस मामले में उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगने की बात कह रहे हैं।

रेशनेलाइजेशन से जिले में कुल पोस्ट पहुंची 1998
शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, फतेहाबाद जिले में अब नई रेशो के मुताबिक जेबीटी की कुल 1998 पोस्ट स्वीकृत होंगी। जिले में लगभग 14 सौ के अधिक जेबीटी अध्यापक पहले से कार्यरत हैं। ऐसे में रेशनेलाइजेशन के चलते पोस्ट की संख्या अधिक होने से लगभग साढ़े 5 सौ जेबीटी अध्यापकों की और पोस्ट बढ़ गई है। लेकिन नवचयनित जेबीटी अध्यापकों की कुल संख्या छह सौ के करीब है। ऐसे में सभी पोस्ट भरने के बावजूद 50 के करीब नवचयनित जेबीटी अध्यापक फिर से बिना स्टेशन के रह जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद फिर से पहुंच रहे दफ्तर
प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट की रोक हटने के बाद दो माह पहले नवचयनित जेबीटी अध्यापकों की सूची जारी कर दी थी। हालांकि उनका मेडिकल और दस्तावेज सत्यापित करने के बाद उनको एकबारगी संयुक्त ज्वाइनिंग दे दी गई, लेकिन इसके बाद भी नवचयनित जेबीटी अध्यापकों का संघर्ष खत्म नहीं हुआ। बीच में डबल मेरिट सूची के कारण काफी जेबीटी अध्यापकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इसके बावजूद पिछले डेढ़ माह से शिक्षा विभाग इन नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को लटका कर रखा रहा था। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होते ही एक बार फिर से जेबीटी अध्यापकों की भीड़ शिक्षा विभाग के दफ्तर पर जमा होनी शुरू हो गई थी। इस बीच सरकार ने शिक्षा विभाग के जिला अधिकारियों के सिर से बोझ उतारते हुए रेशनेलाइजेश लिस्ट जारी कर दी। इसके बाद तकरीबन साढ़े 5 सौ जेबीटी अध्यापकों को स्टेशन अलाट होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में छात्रों की संख्या अध्यापकों की संख्या
1-50 2 जेबीटी/पीआरटी
51-75 3 जेबीटी/पीआरटी
76-100 4 जेबीटी/पीआरटी
101-125 5 जेबीटी/पीआरटी
126-150 5 जेबीटी/पीआरटी
151-175 6 जेबीटी/पीआरटी
176-200 7 जेबीटी/पीआरटी

विभाग द्वारा रेशनेलाइजेशन सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार साढ़े पांच सौ के करीब नवचयनित जेबीटी अध्यापक एडजस्ट होने की उम्मीद है। जो बाकी रह जाएंगे, उनके लिए विभाग के उच्चधिकारियों से मार्गदर्शन मांगेंगे।’
दयानंद सिहाग, डिप्टी डीईओ, फतेहाबाद

नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को स्टेशन अलाट होने का रास्ता साफ
विभाग ने जारी की रेशनेलाइजेशन लिस्ट, साढ़े पांच सौ अध्यापक हो पाएंगे एडजस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed