{"_id":"6807d8021e3affb6230003ef","slug":"300-couples-will-tie-the-knot-in-the-auspicious-moment-of-akshaya-tritiya-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-132651-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में परिणय सूत्र में बंधेंगे 300 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में परिणय सूत्र में बंधेंगे 300 जोड़े
Tue, 22 Apr 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के रतिया रोड पर स्थित एक मैरिज पैलेस। सोशल मीडिया
- फोटो : रामकुमार के घर पर गमगीन परिजन।
फतेहाबाद। अक्षय तृतीया के दिन शहर में शादियों के लिए एक भी होटल या धर्मशाला अब बुकिंग के लिए खाली नहीं है। सभी की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया है।
इस दिन सोना, चांदी, कार, बाइक, इलेक्ट्रानिक उत्पाद और कपड़े की खरीददारी को शुभ माना जाता है। इसके अलावा अक्षय तृतीय अबूझ मुहूर्त होता है। इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। अक्षय तृतीया के दिन विवाह समारोहों की धूम रहेगी। ऐसे में अक्षय तृतीया पर होने वाले कारोबार को लेकर दुकानदारों ने खास तैयारियां की हैं। शहर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के आभूषणों की एडवांस बुकिंग की जा रही है। इसके बाद मई और जून में कोई भी विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है। 9 जुलाई को विवाह का शुभ मुहूर्त होगा।
अक्षय तृतीया वह दिन होता है, जिसमें शादी के लिए पंडित से मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती। ऐसे में इस मुहूर्त पर सबसे ज्यादा विवाह समारोह होते हैं। जिले में सैकड़ों शादियां शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में होंगी। इन शादियों को लेकर तमाम बैंक्वेट हाल और धर्मशालाओं में एडवांस बुकिंग के साथ ही पार्कों में भी उन लोगों द्वारा शादी के लिए टैंट लगाए जाएंगे, जिन्हें बैंक्वेट हाल या धर्मशाला की बुकिंग नहीं मिली है।
विज्ञापन
-- -- -
सालभर करते हैं इंतजार
शादी के परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़े अक्षय तृतीया के दिन फेरे लेने के लिए सालभर इंतजार करते है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन शादी करने वालों का जीवन बेहद सुखमय रहता है। ऐसे पति-पत्नी के बीच प्रेमभाव बना रहता है क्योंकि अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा इस दिन अपने सबसे उज्ज्वल चरण में रहते हैं। इसलिए शादी करने वाले युवक-युवतियां इस दिन का सालभर इंतजार करते हैं।
-- --
जिले में करीब 300 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
- जिला फतेहाबाद में अक्षय तृतीया के शुभ दिन छोटे-बड़े करीब 300 विवाह समारोह आयोजित होने जा रहे हैं। विवाह समारोहों की तैयारियों के लिए पिछले कई दिनों से परिवार के लोग लगे हुए हैं। कुछ लोगों ने तो घर पर हलवाई से मिठाइयां बनवानी शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कर देसी घी की जलेबी व बूंदी की खास तौर पर मांग है।
-- -- -
बैंक्वेट हाल या धर्मशालाओं की बुकिंग फुल
- शहर व आसपास के क्षेत्र में करीब 70 बैंक्वेट हाल या धर्मशालाएं हैं। फतेहाबाद में होटल सेवन स्पाइस के संचालक अमित असीजा ने बताया कि उसके पास इस दिन फुल बुकिंग है। अब वे किसी भी हाल में और बुकिंग नहीं कर रहे है ताकि शादी के दिन लोगों को किसी भी तरह ही परेशानी का सामना न करना पड़े।
-- -- -
अक्षय तृतीया के बाद मोहिनी एकादशी पर बनेगा विशेष योग
- गांव मेहूवाला के पंडित जयबीर शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल को होने वाली अक्षय तृतीया हिंदू परंपराओं में विशेष स्थान रखती है। इस दिन किसी को भी कोई मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि यह दिन अपनेआप में ही दुर्लभ होता है। इसलिए लोग सोना, चांदी, कार, बाइक खरीदते हैं। इस दिन विवाह का संजोग सुखद माना जाता है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के बाद शुभ मुहूर्त 8 मई 2025 को मोहिनी एकादशी पर बनेगा।