फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   30 interlocking roads will be built in the city with Rs 2.34 crore

Fatehabad News: शहर में 2.34 करोड़ से बनेंगी 30 इंटरलॉकिंग सड़कें

Mon, 02 Jun 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
30 interlocking roads will be built in the city with Rs 2.34 crore
भूना में नगर पालिका कार्यालय टेंडर लगते कनिष्ठ जनता राजेश कुमार भांभू व वाइस चेयरमैन नरेंद्र बा
भूना। नगर पालिका ने सोमवार को शहर में 2.34 करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, पार्षद सुशील सोनी, राहुल दहिया व पार्षद प्रतिनिधि बलजीत सोनी आदि ने बताया कि वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13, 14 और 15 में करीब 30 नई इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। यह काम शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। बागड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों में किसी तरह का पक्षपात नहीं होता। हर वार्ड को बराबर प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विकास कार्यों में भेदभाव होता था। राजनीतिक फायदे को तरजीह दी जाती थी। इससे आम लोगों की समस्याएं अनदेखी रह जाती थीं। इस परियोजना से शहर में आवागमन आसान होगा। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर मिलेंगी। नगर पालिका ने दावा किया कि यह काम पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed