{"_id":"684dbbaee1e48c174b0a9968","slug":"3-teams-formed-to-catch-ankits-murder-accused-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135500-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अंकित के हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अंकित के हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 टीमें गठित
Sat, 14 Jun 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
भूना। गांव काबरेल निवासी 19 वर्षीय अंकित की हत्या मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट में हत्या की धाराएं जोड़ दी है। मृतक के दादा गिरधारी लाल के बयान पर रमेश उर्फ बकरा की पत्नी कमलजीत कौर उर्फ कमल, मां रोशनी देवी, पिता रोशन लाल और दो भाई माखनलाल व सुरेश कुमार को आरोपी बनाया गया है।
आरोप है कि इन्होंने अंकित को बंधक बनाकर पीटा और उसकी हत्या कर शव खुर्द-बुर्द कर दिया। मामले में मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। घटना 9 जून की रात की है। अंकित रमेश उर्फ बकरा के घर उसकी पत्नी के पास गया था। उसी दौरान रमेश अचानक घर पहुंचा। उसने अंकित को पत्नी के पास बैठा देखा तो गुस्से में आकर पीटना शुरू कर दिया।
अंकित मौका देखकर दीवार फांदकर भाग गया, लेकिन गलियों की जानकारी न होने के कारण वह फिर उसी गली में आ गया। इसी दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी कमल 9 माह की गर्भवती है। इसलिए पुलिस उस पर दबाव नहीं बना रही। पुलिस का पूरा फोकस रमेश उर्फ बकरा पर है। थाना अध्यक्ष सुरेंद्रा ने बताया कि मृतक के परिजन के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। जो दोषी होगा, उसी पर कार्रवाई होगी।