फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   3 PM Shri and 3 Model Sanskriti Schools selected for divisional level

Fatehabad News: 3 पीएमश्री और 3 मॉडल संस्कृति स्कूल मंडल स्तर के लिए चयनित

Sun, 26 Apr 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
3 PM Shri and 3 Model Sanskriti Schools selected for divisional level
फतेहाबाद का राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिसका चयन मंडल स्तर के लिए हुआ है। 
फतेहाबाद। जिले के 3 पीएमश्री और 3 मॉडल संस्कृति स्कूलों का चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह चयन शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास के आधार पर हुआ है। अब ये स्कूल मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को राज्य स्तर के लिए नामांकित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य स्तर पर चयनित स्कूलों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। जिले में इस समय 14 पीएमश्री और 8 मॉडल संस्कृति स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल संसाधन और गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही खेल, सांस्कृतिक और विज्ञान की गतिविधियों के जरिये विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक परिणाम, नवाचार, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाएं और विद्यार्थियों की भागीदारी जैसे मानकों को शामिल किया गया। चयनित 6 स्कूल इन सभी पहलुओं पर खरे उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed