{"_id":"689a2fe564e39c6bfb031e75","slug":"3-people-caught-advertising-tobacco-in-a-public-place-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-138438-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू का प्रचार करते 3 लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू का प्रचार करते 3 लोग पकड़े
Mon, 11 Aug 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
तंबाकू का प्रचार प्रसार और बेचने की कार्रवाई कर रहे युवक को काबू कर जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य
रतिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर को शहर में सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू का प्रचार प्रसार करने व बेचने पर अलग-अलग स्थान से तीन युवकों को काबू किया है। हालांकि टीम ने इन युवकों को नोटिस और चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ युवक शहर में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पाद बेचने के साथ-साथ उसका प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जिस पर नागरिक अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर भरत ने विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम को कार्रवाई करने के लिए भेजा। इसके बाद हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश ने अनाज मंडी में तंबाकू का प्रचार प्रसार कर रहे युवक को पकड़ा।
युवक ने कानून की जानकारी न होने और भविष्य में उक्त कार्य न करने की बात कही। टीम को दो अन्य युवक भी तंबाकू उत्पादों का प्रचार-प्रसार करते मिले। जिस पर टीम ने उनको भी पकड़ लिया। टीम ने तीनों युवकों को नोटिस और चेतावनी देकर छोड़ दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर फिर से सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू उत्पाद बेचे या प्रसार किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।