फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   3 candidates in Ratia, 2 in Fatehabad, 1 in Tohana withdrew their nomination.

Fatehabad News: रतिया में 3, फतेहाबाद में 2, टोहाना में 1 प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस

Tue, 17 Sep 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
3 candidates in Ratia, 2 in Fatehabad, 1 in Tohana withdrew their nomination.
नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करते निर्वाचन अ​धिकारी डॉ. जयवीर यादव।
फतेहाबाद। जिले में नामांकन वापसी के अंतिम दिन छह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी अनिल ज्याणी और जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने जबकि टोहाना से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्ससिस्ट के प्रत्याशी जगतार सिंह ने नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन

वहीं रतिया में नामांकन वापस लेने वाले तीनों ही उम्मीदवार मंजू बाजीगर, बीबो इंदौरा और छिंद्रपाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें से मंजू बाजीगर ने इनेलो, बीबो इंदौरा ने आम आदमी पार्टी से बागी होकर नामांकन भरा था। अब फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से 18, टोहाना से 12 और रतिया से 10 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, आप और जजपा के प्रत्याशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद में सबसे अधिक 11 प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। वहीं, टोहाना में 7 और रतिया में चार निर्दलीय प्रत्याशी रहेंगे। फतेहाबाद में मतदान के दिन दो ईवीएम लगानी पड़ेंगी जबकि टोहाना व रतिया में एक-एक ईवीएम से काम चल जाएगा। नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में इन प्रत्याशियों के बीच रहेगी सियासी जंग

जिले की सबसे हॉट सीट में शामिल टोहाना विधानसभा क्षेत्र से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा से मौजूदा विधायक देवेंद्र सिंह बबली, कांग्रेस से पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, इनेलो-बसपा गठबंधन से पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के नाती कुनाल कर्णसिंह, आम आदमी पार्टी से प्रदेश सचिव सुखविंद्र सिंह, जजपा से रिटायर्ड जेडएमईओ हवासिंह खोबड़ा के अतिरिक्त निर्दलीय कर्मबीर, रामेश्वर लाल, राय सिंह, गांव डूल्ट के सरपंच प्रतिनिधि सुखविंद्र सिंह, निखिल कुमार, धर्मपाल गिल, नरेंद्र सिवाच टीनू मैदान में हैं।

दुड़ाराम - भाजपा - कमल

कमल बिसला - आप - झाड़ू
बलवान - कांग्रेस - हाथ

सुनैना चौटाला - इनेलो - चश्मा

सुभाषचंद्र - जजपा - चाबी

बंटी बारेठ - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) - फलों से युक्त टोकरी

विक्रमजीत कड़वासरा - मिशन एकता पार्टी - कढ़ाही

राजेंद्र चौधरी - निर्दलीय - क्रेन
जयबीर - निर्दलीय - मेज

ताहिर हुसैन - निर्दलीय - बिजली का खंभा

दरबारा सिंह - निर्दलीय - हीरा

मनदीप कुमार - निर्दलीय - पानी का टैंक

रमन - निर्दलीय - नारियल फार्म

विनोद कुमार - निर्दलीय - हाथ गाड़ी
विश्मामित्र - निर्दलीय - बाल्टी

संजय - निर्दलीय - पानी का जहाज

सिमरजीत - निर्दलीय - एयर कंडीशनर

सुधीर - निर्दलीय - सिलाई मशीन


-रतिया से प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह

सुनीता दुग्गल - भाजपा - कमल का फूल

जरनैल सिंह - कांग्रेस - हाथ

मुख्तयार सिंह - आम आदमी पार्टी - झाड़ू

रमेश ओड - जजपा - चाबी

रामस्वरूप रामा - इनेलो - चश्मा

सुरजीत सिंह - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डी) - फलों से युक्त टोकरी

तेजपाल - निर्दलीय - कैंची

राजकुमार - निर्दलीय - अलमारी

राजबीर - निर्दलीय - दूरबीन

सुरेंद्र कुमार - निर्दलीय - क्रेन

-टोहाना से प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह

देवेंद्र बबली - भाजपा - कमल का फूल

परमवीर सिंह - कांग्रेस - हाथ

कुनाल कर्ण सिंह - इनेलो - चश्मा

सुखविंद्र सिंह गिल - आप - झाड़ू

हवा सिंह खोबड़ा - जजपा - चाबी

कर्मबीर - निर्दलीय - गिलास

धर्मपाल शेर गिल - निर्दलीय - रिमोट

नरेंद्र सिवाच - निर्दलीय - गन्ने की फसल लगाता किसान

निखिल कुमार - निर्दलीय - क्रिकेट बेट

रामेश्वर लाल - निर्दलीय - टायर

राय सिंह - निर्दलीय - कैंची

सुखविंद्र सिंह - निर्दलीय - नारियल फार्म
जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। 5 अक्तूबर को मतदान होगा और 8 अक्तूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

-मनदीप कौर, जिला निर्वाचन अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed