फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   29 schools gave consent for admission under Chirag scheme

Fatehabad News: चिराग योजना के तहत दाखिले के लिए 29 स्कूलों ने दी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
29 schools gave consent for admission under Chirag scheme
फतेहाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुम्हारिया में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए स
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान यानि चिराग योजना के तहत कक्षा चौथी से बारहवीं के विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। इस योजना के तहत दाखिले के लिए शिक्षा विभाग ने 10 अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं। विभाग ने चिराग योजना के तहत दाखिला करने को लेकर सहमति देने वाले जिले के 29 मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की सूची भी जारी कर दी है। जारी हुई सूची के मुताबिक शहरी के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल दाखिले के लिए तैयार हुए हैं।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि इस योजना के तहत वही छात्र पात्र होंगे जिन्होंने पिछले वर्ष अपनी शिक्षा सरकारी स्कूल प्राप्त की है। इसके अलावा छात्र दाखिले के लिए उसी खंड के निजी स्कूल दाखिला ले सकेंगे जिस खंड के सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। सरकारी और निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। गांव कुम्हारिया के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रवेश उत्सव को लेकर हवन का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल प्रिंसिपल सुरेश शर्मा, सरपंच, एसएमसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहेगा दाखिले का शेड्यूल
- दाखिले के लिए 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
- सीटों से ज्यादा आवेदन पर 12 अप्रैल को ड्राॅ निकाला जाएगा।
- निजी स्कूल को 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक।
- परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
इन स्कूलों ने दी है सहमति


खंड स्कूल
भूना आदर्श भारती इंटरनेशनल स्कूल
भूना आर्य हैप्पी मॉडल स्कूल
भूना लॉर्ड कृष्णा एसएस स्कूल
भूना स्प्रिंग बेल फाउंडेशन स्कूल
भूना टैगेार पब्लिक स्कूल सनियाना
फतेहाबाद आदर्श विद्या मंदिर स्कूल नाढोडी
फतेहाबाद अमर ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना
फतेहाबाद दयानंद हाई स्कूल
फतेहाबाद गुरनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद महर्षि दयानंद हाई स्कूल
फतेहाबाद पिंक सिटी हाई स्कूल बिसला
फतेहाबाद सरस्वती बाल निकेतन स्कूल
फतेहाबाद शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद विद्या भारती हाई स्कूल
फतेहाबाद आदर्श पब्लिक स्कूल
जाखल गुरुगोबिंद सिहं हाई स्कूल
जाखल शहीद करना सिंह सरबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
रतिया जीडी ज्योति मिडल स्कूल
रतिया गुरु जंमेश्वर मिडिल स्कूल
रतिया जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल महमड़ा
रतिया शांति वन हाई स्कूल
रतिया सन राइज पब्लिक स्कूल
टोहाना कोहिनूर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
टोहाना मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल
टोहाना मॉडल डीएन सरस्वती स्कूल
टोहाना एसआरडी पब्लिक स्कूल
दाखिले की टेंशन, तीन खंडों के मुखियाओं की बैठक आज
सरकारी स्कूलों में इस बार दाखिले बढ़ाने पर जोर है। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई खंड टोहाना, भूना व जाखल के हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुखियाओं की भूना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक लेंगी। इस बैठक में दाखिले व स्कूल सुविधाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा खंड फतेहाबाद, भट्टूकलां व रतिया के स्कूल मुखियाओं की वीरवार को दोपहर दो बजे सीनियर मॉडल स्कूल में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
चिराग योजना के तहत दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग ने सहमत स्कूलों की सूची जारी कर दी है। विभाग द्वारा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। नियम अनुसार विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed