फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2800 quintals of mustard purchased so far in Bhattumandi

Fatehabad News: भट्टूमंडी में अब तक हुई 2800 क्विंटल सरसों की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
2800 quintals of mustard purchased so far in Bhattumandi
फतेहाबाद। फतेहाबाद की तीन अनाज मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद आरंभ होने के बावजूद केवल भट्टूकलां अनाज मंडी को छोड़कर फतेहाबाद व भूना में सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। भट्टू की अनाज मंडी में अब तक 2800 क्विंटल सरसों को सरकारी दामों पर खरीदा गया है। सरसों की सरकारी खरीद आरंभ हुए 5 दिन हो गए हैं, लेकिन दोनों मंडियों में सरसों की आवक की कमी के कारण खरीद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार ने 26 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद के आदेश दिए थे। फतेहाबाद में भूना, भट्टूकलां व फतेहाबाद को ही सरसों की खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। पहले दो तीनों मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई थी। इसके बाद भट्टूकलां में सरसों की ढेरियां आने पर हैफेड ने सरसों की सरकारी खरीद आरंभ की। फतेहाबाद व भूना में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर आवेदन करने वाले किसानों की सरसों नहीं आई है। कुछ किसान सरसों तो लेकर आ रहे हैं, जिनको प्राइवेट मिलर ही खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं भट्टू की अनाज मंडी में 28 मार्च से सरसों की खरीद लगातार जारी है। खरीद एजेंसी हैफेड सरसों की फसल में 8 प्रतिशत तक की नमी वाली सरसों की खरीद कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, भट्टूकलां मंडी में जो भी किसान अपनी सरसों लेकर आ रहा है, उसकी सरसों की खरीद हाथों हाथ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
भट्टूकलां मंडी में सरसों की फसल की आवक लगातार जारी है और किसानों की सरसों की फसल को हाथोंहाथ खरीदा जा रहा है। सरकारी रेटों पर केवल उन्हीं किसानों की फसल खरीदी जा रही है, जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का ब्यौरा दिया था।
महाबीर सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी भट्टूकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed