{"_id":"69fe2a8828dd235f1d07c354","slug":"26-students-selected-in-super-100-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153432-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सुपर-100 में 26 विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सुपर-100 में 26 विद्यार्थियों का चयन
Fri, 08 May 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 08 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सुपर-़100 का परिणाम जारी होने बाद स्कूलों को सूचना देते हुए जिला विज्ञान विशेषज्ञ
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 योजना की दूसरी चरण परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिले के 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर मुख्य सूची में स्थान पाया है। चयनित विद्यार्थियों का दस्तावेज सत्यापन कुरुक्षेत्र में होगा और उसके बाद दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 6 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
सुपर-100 योजना के तहत चयनित छात्र कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई के साथ नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग भी प्राप्त करेंगे। योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद करना है। जिले में इस योजना के तहत 2226 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1633 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 593 अनुपस्थित रहे। पहले चरण में 95 विद्यार्थी सफल हुए थे। अब दूसरी चरण में 26 विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
शिक्षा विभाग ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए मिशन बुनियाद योजना भी शुरू की हुई है। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। सुपर-100 योजना मुख्य रूप से कक्षा दसवीं के छात्रों की परीक्षा आयोजित करती है और चयनित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
-
इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
खंड चयनित विद्यार्थी
भट्टूकलां आदिन्य, भारत, कोमल, कुसुम, मोहित
टोहाना अंकुश, भास्कर, जश्नदीप, काफी, कल्पना, सुमित
फतेहाबाद अंकुश पंवार, चैतन्य, हिमांशी,जश्न कुमार, लक्ष्मी, पुष्प, समीर, संतोष रानी, विद्या
रतिया चाहत, तमन्ना
जाखल जतिन, नवप्रीत
भूना पारस, विष्णु
-
विद्यार्थियों को मिलेगी रहने-खाने-पीने की सुविधा
दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को आधार कार्ड, माता-पिता के आधार कार्ड, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, कक्षा दसवीं के परिणाम की डीएमसी, सुपर -100 परिणाम, एसएलसी, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता आदि दस्तावेज लेकर जाने होंगे। विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में बनाए गए सुपर-100 के केंद्र में रहने और खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी।
-
शिक्षा विभाग ने सुपर-100 का परिणाम जारी कर दिया है। विद्यार्थियों को दो साल तक कोचिंग दी जाएगी। मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरकार की अच्छी योजना है। विद्यार्थियों को नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ