फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   26 doctors joined in hospitals, specialists also came in Fatehabad

अस्पतालों में 26 डॉक्टरों ने किया ज्वाइन, फतेहाबाद में भी आए स्पेशलिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
26 doctors joined in hospitals, specialists also came in Fatehabad
फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीज। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने जिले को पिछले दिनों 62 डॉक्टर अलॉट किए थे। सात दिनों में जिले में 26 डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में 9 और टोहाना नागरिक अस्पताल में 12 डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट, माइक्रो बायोलॉजिस्ट, शिशु रोग विशेषज्ञ ने भी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। इसके अलावा पीएचसी और सीएचसी पांच डॉक्टरों ने कार्यभार संभाला है। हालांकि अभी 50 फीसदी से ज्यादा डॉक्टरों की ज्वाइनिंग बाकी है। अगर सभी डॉक्टर ज्वाइन कर लेते हैं तो चिकित्सा सुविधा बेहतर हो जाएगी। जिले में सबसे ज्यादा डॉक्टर नागरिक अस्पताल टोहाना को मिले हैं। यहां 30 चिकित्सक मिले है। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल को 18, सीएचसी भूना और भट्टूकलां को तीन-तीन डॉक्टर मिले हैं। इसके अलावा पीएचसी को पांच डॉक्टर मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना के तीन नए केस मिले
कोरोना संक्रमण के जिले में तीन नए केस मिले हैं, एक्टिव केसों की संख्या 21 हो गई है। संक्रमण दर वीरवार को 1.15 फीसदी रहा। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना के 260 सैंपल लिए गए। इसमें टोहाना में एक और जाखल में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल जिले में दो कोरोना संक्रमित अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में अभी तक 26 डॉक्टरों ने कार्यभार संभाल लिया है। इसमें करीब 12 डॉक्टर टोहाना और 9 फतेहाबाद में आ गए है। डॉक्टर मिलने से चिकित्सा सुविधा बेहतर हो जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed