फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   251 new corona cases

मई में कोरोना का कोहराम : 17 दिन में 137 की जान ली, 24 घंटे में 8 संक्रमितों की मौत, 251 नए केस मिले

Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
251 new corona cases
जिले में कोरोना का कहर जारी है और मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। मई में कोरोना का कोहराम जारी जारी है। 17 दिनों में कोरोना ने 137 लोगों की जान ले ली है। जिले में सोमवार को आठ संक्रमितों की मौत हो गई है और 251 नए केस मिले है। जिले में अभी तक 344 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि राहत की बात ये भी है जिले में स्वस्थ होने वाले संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। सोमवार को 240 संक्रमित स्वस्थ हुए है। रिकवरी रेट 77.01 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 41, टोहाना में 14, रतिया में 51, भट्टू में 53, बड़ोपल में 29, भूना में 38, जाखल में 25 नए केस मिले है। सोमवार को जिले में 1353 सैंपल लिए गए हैं। इसमें अभी 878 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अभी तक 180210 सैंपल लिए जा चुके हैं और इसमें 14839 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सिर्फ 18 प्लस का टीकाकरण, बाकी बंद : कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते 44 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण बंद हो गया है। 45 से 59 और 60 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन की पहली डोज लगनी शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा दूसरी डोज में अंतराल बढ़ाने के चलते सिर्फ 18 से 44 आयु वर्ग का ही सेशन चल रहा है।

कोरोना संक्रमित जिले में सोमवार को 8 लोगों की मौत हुई है और 251 नए केस मिले है। लोगों से अपील है कि वह लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं। बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखें, बेवजह घर से बाहर न निकलने दें। - डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed