फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 tola silver and 18 tola gold jewelery stolen by breaking into village Prathba

Fatehabad News: गांव ठरवा में सेंध लगाकर 25 तोले चांदी व 18 तोले सोने के जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
25 tola silver and 18 tola gold jewelery stolen by breaking into village Prathba
समैन। गांव ठरवा में मंगलवार दोपहर को तीन बाइक सवार युवकों ने एक घर में सेंधमारी करके 25 तोला चांदी व 18 तोला सोने के जेवर के साथ 10 हजार की नकदी चोरी कर ली। दिनदहाड़े घर में सेंधमारी करने वाले चोरों की फुटेज गांव में लगे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए गांव ठरवा के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि जिस घर में चोरी की घटना हुई है, वह डॉ. भगवान दास मंगलवार को गांव जांडली में शोक जताने गए हुए थे। डॉ. भगवान दास की पत्नी भगवानी देवी आंगनबाड़ी वर्कर है। वह दोपहर को करीब 1 बजे आंगनबाड़ी केंद्र से अपने घर आई और उसके बाद पड़ोसी के घर पर विवाह कार्यक्रम में शामिल होने चली गई। उसके बाद करीब ढाई बजे तीन बाइक सवार युवक आए और बाइक को नीम के पेड़ के नीचे खड़ी करके डॉ. भगवान दास के घर में घुस गए। उसके बाद चोरों ने पहले लोहे की राॅड से खिड़की का शीशा व उसके बाद कमरों के दरवाजों की कुंडी को तोड़कर अंदर रखी लोहे व लकड़ी की अलमारी से 25 तोले चांदी व 18 तोले सोने के जेवर व दस हजार की नकदी चोरी कर ली। चोर गांव पिरथला की तरफ से आए थे और चोरी करने बाद फतेहपुरी की तरफ फरार हो गए। इस संबंध में सदर थाना टोहाना के प्रभारी देवीलाल ने बताया कि गांव ठरवा में चोरी की घटना से संबंधित केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed