फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 thousand prize kingpin arrested in liquor contractor Pankaj Khurana murder case

शराब ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड का 25 हजार का इनामी सरगना गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize kingpin arrested in liquor contractor Pankaj Khurana murder case
भूना। गांव खासा पठाना निवासी शराब ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड के मुख्य आरोपी व गोरखपुर के ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर जानलेवा हमले में वांछित एवं 25 हजार का इनामी बदमाश जींद के गांव शामलो कलां निवासी अमन मलिक को सीआईए पुलिस ने सिरसा जिले के रानियां से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अमन मलिक कुख्यात विक्रम भांभू की गैंग के मुख्य गुर्गे के रूप में काम कर रहा था। उक्त बदमाश पर भूना में हत्या व हत्या प्रयास के चार केस दर्ज हैं। वहीं, गुरुग्राम, जींद व पंजाब में भी सात मामलों में वांछित चल रहा था। अमन मलिक के अगले निशाने पर ठेकेदार सन्नी गोरखपुर था। मगर, उससे पहले ही सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अमन मलिक का भूना में आपराधिक रिकॉर्ड
भांभू गैंग के सरगना विक्रम भांभू के खासम-खास गुर्गे अमन मलिक ने एक के बाद एक सात महीनों के अंदर चार वारदात करके शराब ठेकेदारों में अपना खौफ पैदा किया। भूना के एक शराब कारोबारी से कुछ दिन पहले ही 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, मगर वह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। भूना क्षेत्र में सोनू उर्फ बच्ची गैंग की पांच साल पहले दहशत थी। गैंगवार पर मनदीप पंजाबी गैंग व विक्रम भांभू गैंग ने मिलकर शिकंजा कस दिया था। इसके बाद बच्ची गैंग के गुर्गे गायब हो गए। हालांकि भांभू गैंग ने क्षेत्र में दहशत अपने नाम की बना ली। उन्होंने एक के बाद एक ठेकेदारों पर हमले शुरू कर दिए।
विज्ञापन

शराब कारोबार पर अपनी पकड़ बनाना चाह रहा था भांभू गैंग
भांभू गैंग क्षेत्र में शराब कारोबार पर अपनी पकड़ बनाना चाह रहा था। शराब के ठेके उसके हाथ नहीं लगे तो ठेकेदारों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। विक्रम भांभू व अमन मलिक ने 27 मई 2021 को गोरखपुर में शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर जानलेवा हमला किया। मगर, इसके बाद 8 सितंबर की देर रात को राजकुमार उर्फ राजा व सन्नी गोरखपुर पर फायरिंग की गई। इस दौरान राजकुमार उर्फ राजा के पांव में गोली लगी थी। 22 सितंबर को गांव नाढोड़ी में शराब ठेके पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। हालांकि 6 अक्तूबर की रात को गांव खासा पठाना के ठेकेदार पंकज खुराना पर अंधाधुंध गोलियां चला कर हत्या कर दी थी। खुराना की हत्याकांड में 10 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने पंकज खुराना हत्याकांड में ही अमन मलिक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड जगजीत उर्फ जज व विक्रम नैन तथा हनुमान उर्फ डॉक्टर को दो दिन पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा है। हत्याकांड में शामिल अमन मलिक सहित नौ लोगों को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन कर्ण जाब्ताखेड़ा अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फतेहाबाद पुलिस के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन मलिक को सीआईए फतेहाबाद टीम ने सिरसा के रानियां से काबू किया है, जिसे न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। पुलिस ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पूछताछ और हथियार बरामद करेगी।
-अजायब सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed