फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 teachers will be honored today for increasing the number of students and doing better work in the government schools of the district

जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और बेहतर कार्य करने पर 25 शिक्षक होंगे आज सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
25 teachers will be honored today for increasing the number of students and doing better work in the government schools of the district
फतेहाबाद। आज शिक्षक दिवस है। पहली बार शिक्षा विभाग जिलास्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके शिक्षकों को सम्मानित करने जा रहा है। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और बेहतर काम करने पर जिले के 25 शिक्षकों को शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर 13 स्कूलों को सम्मानित करने के लिए चयन किया है। शिक्षा विभाग निदेशालय द्वारा जारी गाइडलाइन को यही स्कूल ही पूरे कर पाए हैं। इसके अलावा नामांकन बढ़ोतरी में सहयोग करने वाले बीआरपी, एबीआरसी को भी सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सुपर 100 कार्यक्रम और एनएमएमएस में बेहतर प्रदर्शन करने पर जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये शिक्षक होंगे आज सम्मानित
शिक्षक पद इसलिए होंगे सम्मानित
आशु यादव डीडीओ जीजीएसएसएस भूना विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
डॉ.पंकज कुमार डीडीओ जीएसएसएस हिजरावां खुर्द विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
अनिल कुमार इंचार्ज जीएसएसएस भिरड़ाना विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
धमेंद्र ढांडा डीडीओ जीएमएसएसएसएस जाखल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
नरेश कुमार इंचार्ज जीपीएस ढाणी गोपाल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
लाजवंती एचटी जीपीएस टोहाना विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
मंागेराम एचटी जीपीएस मताना विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
बबीता इंचार्ज जीजीपीएस बड़ोपल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
धर्मपाल इंचार्ज जीपीएस करनौली विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
हरीश कुमार इंचार्ज जीपीएस फतेहाबाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
राजाराम इंचार्ज जीपीएस सिंगीकाट फतेहाबाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
अशोक कुमार इंचार्ज जीएमपीएस रतिया विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
बलवान सिंह इंचार्ज जीपीएस बनगांव विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई
रमेश कुमार डीएमएस एनएमएमएस और सुपर 100
उग्रसैन एचएम जीएचएस ढाणी गोपाल स्कूल में विकास करवाया
अनुराग धारीवाल जेबीटी जीपीएस नकटा जिला संयोजक सक्षम योजना
सुरेंद्र कुमार इंचार्ज जीएमएस नांगली स्कूल में विकास
प्रदीप कुमार इंचार्ज जीएचएस ढाणी गोपाल एनएमएमएस में बेहतरीन प्रदर्शन
मनदीप कुंडू बीआरपी नामांकन में बढ़ोतरी
नेहा एबीआरसी नामांकन में बढ़ोतरी
सीमा बीआरपी नामांकन में बढ़ोतरी
बिट्टू एबीआरसी लहरियां नामांकन में बढ़ोतरी
वीरचंद्र एबीआरसी नामांकन में बढ़ोतरी
अंजूबाला बीआरपी नामांकन में बढ़ोतरी
सुरेश कुमार एसएमसी सदस्य शिक्षा में योगदान
-------------
गाइडलाइन में उलझे सैंकड़ों स्कूल नहीं हो पाएंगे सम्मानित
जिले के सरकारी स्कूल में पिछले दो साल में 18 हजार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। लगभग सभी स्कूलों में नामांकन बढ़ा है। लेकिन शिक्षा विभाग ने सम्मानित करने के लिए 13 स्कूलों का ही चयन किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन पर ये स्कूल खरे नहीं उतर पाए हैं। इसके चलते सैंकड़ो स्कूल नामांकन बढ़ाने के बावजूद सम्मान से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विभाग ने ये किए थे नियम तय
- प्राथमिक स्कूल : 50 फीसदी से अधिक संख्या बढ़े एवं न्यूनतम 40 विद्यार्थी बढ़े हों
- मिडिल स्कूल : 50 फीसदी से अधिक संख्या बढ़े एवं न्यूनतम 75 विद्यार्थी बढ़े हों
- उच्च विद्यालय : 40 फीसदी से अधिक संख्या बढ़े एवं न्यूनतम 75 विद्यार्थी बढ़े हों
- वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय : 20 फीसदी से अधिक संख्या बढ़े एवं न्यूनतम 150 विद्यार्थी बढ़े हों
- संस्कृति मॉडल स्कूल : 50 फीसदी छात्रों की संख्या बढ़े एवं न्यूनतम 250 छात्र बढ़े हों
-------
नामांकन के संदर्भ में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जा रहा है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपायुक्त प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed