फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 street lights to be installed in each ward of the city, waiting for DMC's approval

शहर के प्रत्येक वार्ड में लगेंगी 25 स्ट्रीट लाइट, डीएमसी की मंजूरी का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
25 street lights to be installed in each ward of the city, waiting for DMC's approval
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बंद लाइटें। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर के प्रत्येक वार्ड में 25-25 नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई है। नप में शामिल हुए नए वार्ड और पुरानों में 45 वाट की स्ट्रीट लाइट लगेंगी। इसका प्रस्ताव भी हाउस की बैठक में रखे गए एजेंडों में शामिल किया है। प्रस्ताव अब जिला नगर आयुक्त अजय चोपड़ा के पास भेजा गया है। अभी फिलहाल मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन

शहर के वार्डों में पिछले डेढ़ साल से नई स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। ये ही नहीं भट्टू रोड, रतिया रोड, भूना रोड पर लगी पुरानी लाइटों को भी नहीं बदला गया है। निदेशालय ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद शहर में नई स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी और सोडियम बल्ब भी नहीं बदले गए।
विज्ञापन

दो-दो लाख से वार्डों में भरे जाएंगे गड्ढे
बारिश के बाद सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते नप ने प्रत्येक वार्ड में दो-दो लाख रुपये से गड्ढे भरने का भी प्रस्ताव तैयार किया है। 5-5 वार्डों का 10 लाख रुपये का अस्टीमेट तैयार किया गया है। शहर में नगर परिषद के कुल 27 वार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बनने हैं 5 शौचालय
शहर के थाना रोड, रतिया चुंगी, बस स्टैंड के सामने, नगर परिषद कार्यालय में नए शौचालय बनाए जाने हैं। ये प्रोजेक्ट करीब एक साल अटका हुआ है। शौचालयों को नप कंडम घोषित कर चुका है। पांच शौचालयों को बनाने का प्रस्ताव भी डीएमसी के पास भेजा गया है।
घर-घर से कचरा उठाने के लिए खरीदी जाएंगी 14 गाड़ियां
घर-घर से कचरा उठाने के लिए नप के पास फिलहाल 13 गाड़ियां है। शहर की सीमा बढ़ने के बाद अब नप 14 और गाड़ियां खरीदेगा। इन गाड़ियों खरीदने के लिए नप ने प्रस्ताव तैयार किया है। बैठक में नाइट स्वीपिंग मशीन पर रोक लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था लेकिन अभी तक उस पर भी रोक नहीं लगी है।

शहर के प्रत्येक वार्ड में 25-25 स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा हाउस में पास हुए एजेंडों को भी उच्च अधिकारियों के पास पास होने के लिए भेजा है।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
फोटो नंबर 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed