फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 acres of wheat crop burnt to ashes due to short circuit in Akanwali

Fatehabad News: अकांवाली में शॉर्टसर्किट से 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
25 acres of wheat crop burnt to ashes due to short circuit in Akanwali
गांव अकांवाली में गेहूं की फसल में लगी को बुझाने का प्रयास करते किसान।
समैन (फतेहाबाद)। टोहाना खंड के गांव आंकावाली में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे खेतों से गुजर रहे बिजली के तारों में शॉर्टसर्किट होने से अलग-अलग किसानों की 25 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न आने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने टोहाना-रतिया मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम करीब साढ़े चार घंटे तक लगा रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे भूना के नायब तहसीलदार व बिजली निगम के एसडीओ के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव अकांवाली के खेतों से गुजरने रहे बिजली के तारों में रविवार दोपहर शॉटसर्किट हो गया और चिंगारियां गेहूं की पकी पकाई फसल पर पड़ने के कारण आग पकड़ ली। हवा तेज चलने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के कारण कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई । ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों व दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग के कारण अकांवाली के किसान हरप्रीत सिंह की आठ एकड़, फुले वाले कोठे के किसान जंटा सिंह की सात एकड़, अकांवाली के किसान गुरमेल सिंह की छह एकड़ व जमालपुर के किसान बंसी राम की चार एकड़ फसल शामिल है।
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही खोला जाम

बिजली के तारों में हुए शॉर्टसर्किट से गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना टोहाना के प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर न पहुंचने की वजह से किसान का गुस्सा फूट पड़ा व काफी संख्या में किसानों ने टोहाना-रतिया रोड पर जाम लगा दिया। किसान हरप्रीत ने बताया कि कोई भी अधिकारी किसानों की पीड़ा सुनने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है, जिसके कारण वह काफी हताश व निराश हैं, इसलिए वह सड़क जाम कर रहे हैं। हालांकि गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिलने पर टोहाना सदर थाने से थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि किसानों की बातों को सुना जा रहा है। किसानों ने करीब साढ़े चार घंटे तक जाम लगाए रखा। इसके बाद भूना के नायब तहसीलदार बीर सिंह व जाखल बिजली निगम के एसडीओ अंकित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग सरकार तक पहुंचाएंगे। नियमों के मुताबिक किसानों की मदद की जाएगी। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed