फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   24 thousand students will give board exam at 84 centers

84 केंद्रों पर 24 हजार विद्यार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
24 thousand students will give board exam at 84 centers
फतेहाबाद का राजकीय कन्या स्कूल जिसमें परीक्षा केंद्र बनाया गया है। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने जिले में इस बार 84 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। गांवों के सरकारी स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ताकि आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शहर के केंद्रों पर जाने की जरूरत न पड़े। जिले के 84 परीक्षा केंद्रों पर करीब 24 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें सरकारी स्कूलों के करीब 17 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं। वर्ष 2020 में जिले में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, इस बार 13 केंद्र बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारी को केंद्रों की सूची भेजकर निरीक्षण के आदेश जारी किए हैं। डीईओ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। एक केंद्र पर करीब 288 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। फतेहाबाद उपमंडल में 42, रतिया में 14 और टोहाना में 28 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने इस बार 13 नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें राजकीय स्कूल धोलू, और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द में नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। फतेहाबाद उपमंडल में वर्ष 2020 में 38 केंद्र थे इस बार 42 है। इसके अलावा रतिया में पहले 9 थे जबकि अब 14 केंद्र बनाए गए है। टोहाना में भी चार केंद्र बढ़ाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

जानिए कितने होंगे परीक्षा केंद्र
उपमंडल परीक्षा केंद्र
फतेहाबाद 42
रतिया 14
टोहाना 28
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
उपमंडल फतेहाबाद
राजकीय स्कूल बैजलपुर, राजकीय कन्या स्कूल भट्टूकलां खंड एक, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां खंड, राजकीय कन्या हाई स्कूल भट्टूकलां खंड दो, राजकीय स्कूल भिरड़ाना, राजकीय कन्या स्कूल भिरड़ाना, राजकीय कन्या स्कूल भूना, भारत शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना, सन राइज स्कूल भूना, लॉर्ड कृष्णा स्कूल भूना, राजकीय स्कूल भूथनकलां, राजकीय स्कूल बीघड़, राजकीय कन्या स्कूल भोड़िया खेड़ा, राजकीय स्कूल चिंदड़, राजकीय स्कूल दरियापुर, राजकीय स्कूल धोलू, फतेहाबाद शहर में आर्यभट्टू हाई स्कूल, बाल भारती स्कूल, ब्लू बर्ड स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामसेवा समिति स्कूल, सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, ओमनिवास स्कूल, राजकीय स्कूल भोड़िया खेड़ा, विवेकानंद स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल खंड दो, राजकीय स्कूल गोरखपुर, राजकीय स्कूल हिजरावां खुर्द, राजकीय स्कूल जांडलीकलां, राजकीय स्कूल जांडवाला बागड़, राजकीय स्कूल खाबड़ा कलां, राजकीय स्कूल एमपी रोही, राजकीय स्कूल नागपुर, राजकीय स्कूल नहला, राजकीय स्कूल पीलीमंदोरी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल रतिया
राजकीय स्कूल बलियाला, राजकीय स्कूल हड़ोली, राजकीय स्कूल हसंगा, राजकीय स्कूल लांबा, राजकीय स्कूल मढ़, भारती निकेतन स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा शामिल है।
उपमंडल टोहाना
राजकीय स्कूल अकांवाली, राजकीय स्कूल अमानी, राजकीय स्कूल बुआन,राजकीय स्कूल बोस्ती, राजकीय स्कूल चंदड़कलां, राजकीय स्कूल चांदपुरा, राजकीय स्कूल दमकौरा, राजकीय स्कूल धारसूल कलां, राजकीय स्कूल गाजूवाला, राजकीय स्कूल इंदाछुई, राजकीय स्कूल जमालपुर शेखां, राजकीय स्कूल जाखलमंडी, राजकीय स्कूल कंहड़ी, राजकीय स्कूल कुलां, राजकीय स्कूल म्योंदकलां, राजकीय स्कूल पारता, स्कूल स्कूल समैन, राजकीय स्कूल सनियाना, राजकीय स्कूल शेखरपुरा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहानामंडी, राजकीय प्राइमरी स्कूल, आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल, राजकीय स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया भवन, दुर्गा महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल है।
जिले का ये रहा बोर्ड परिणाम
वर्ष दसवीं बारहवीं
2017 44 67
2018 40 64
2019 49 77
कोरोना के चलते दो बार टल चुकी है परीक्षा
कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 में परीक्षाओं को बीच में रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा वर्ष 2021 में परीक्षा पूरी तरह से टाल दिया गया। अब वर्ष 2022 में परीक्षा होने जा रही है।

कोट
बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की सूची आ चुकी है। खंड शिक्षा अधिकारियों से केंद्रों का निरीक्षण करवाया जा रहा है। परीक्षा केंद्र सही हालत में है और वहां पर सभी व्यवस्थाएं हैं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed